इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में शुक्रवार को खेले गए 51वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। जवाब में केकेआर ने फिन एलन (47 गेंदों में 100 रन) की शतकीय पारी के दम पर दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मैच में केएल राहुल ने 23 रन की पारी खेली और इसी पारी के दम पर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो इस टी20 लीग में कोई दूसरा खिलाड़ी अब तक नहीं बना सका। केएल राहुल ने इस पारी से दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपने एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वह तीन अलग-अलग टीमों से 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
केएल राहुल अभी तक अपने आईपीएल कॅरियर में कुल 5 टीमों की ओर से खेल चुके हैं। इसमें से उन्होंने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में 1000 से अधिक रन बनाए हैं।
pc- news18