'धुरंधर' की सक्सेस से हिल गई पूरी टीम! कोई मंदिर तो कोई मठ पहुंचा, अर्जुन रामपाल बोले- अब भी यकीन नहीं होता
TV9 Bharatvarsh May 10, 2026 03:43 AM

Arjun Rampal On Dhurandhar: बॉलीवुड में कई बार ऐसी फिल्में आती हैं, जो सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करतीं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री का माहौल बदल देती हैं. पिछले कुछ महीनों से अगर किसी फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वो है ‘धुरंधर’. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने रिलीज के बाद रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ दिए. अब फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच अर्जुन रामपाल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया और इस फ्रेंचाइजी ने खूब पैसे बटोरे हैं. फिल्म की सक्सेस को लेकर हर कोई बात कर रहा है और अब इस मामले में अर्जुन रामपाल ने भी बात की है. एक्टर ने बताया कि ‘धुरंधर’ की सक्सेस इतनी बड़ी रही कि पूरी टीम अब खुद को ग्राउंडेड रखने की कोशिश कर रही है. कोई मंदिर जा रहा है, कोई मठों में समय बिता रहा है, तो खुद अर्जुन गोवा जाकर परिवार और प्रकृति के बीच वक्त गुजार रहे हैं.

नहीं हो रहा है यकीन

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन रामपाल ने कहा कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि फिल्म को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. उन्होंने कहा, ‘मैं अब भी खुद को पिंच कर रहा हूं.’ अर्जुन के मुताबिक, फिल्म की सक्सेस उनकी और पूरी टीम की कल्पना से कहीं ज्यादा बड़ी निकली. उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर‘ की कामयाबी ने पूरी टीम को इमोशनल कर दिया है और हर कोई इस समय खुद को शांत और बैलेंस रखने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें- इंस्टा LIVE, होटल रूम और मौत का रहस्य 3 साल बाद खुला आकांक्षा दुबे का केस, फिर HC के घेरे में समर सिंह

फैमिली के साथ गए गोवा

अर्जुन रामपाल ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद वो गोवा अपने घर चले गए थे. वहां उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया, प्रकृति के बीच खुद को शांत रखा और सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूरी बनाने की कोशिश की. एक्टर का कहना है कि इतनी बड़ी सक्सेस के बाद इंसान आसानी से खुद को खो सकता है, इसलिए बैलेंस बनाए रखना बेहद जरूरी है. इतना ही नहीं, अर्जुन ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम को लेकर भी दिलचस्प बातें बताईं. उन्होंने कहा कि आदित्य धर इन दिनों मंदिरों में समय बिता रहे हैं, क्योंकि वो आध्यात्मिक जगहों पर जाकर खुद को शांत महसूस करते हैं.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Arjun Rampal (@rampal72) द्वारा साझा की गई पोस्ट

काफी अच्छी की है कमाई

वहीं फिल्म के डीओपी विकाश नवलखा को लेकर अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो तो खुद को ग्राउंडेड रखने के लिए मठ में चले गए हैं. ‘धुरंधर’ और उसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे नजर आए थे. फिल्म की सफलता के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. खासतौर पर अर्जुन रामपाल के निगेटिव किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.