IPL Points Table 2026 Updated: आईपीएल 2026 का 52वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात की टीम एक शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही. उसने राजस्थान को 77 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले के नतीजे का असर पॉइंट्स टेबल पर भी पड़ा. गुजरात टाइटंस ने 5वें स्थान से सीधे टॉप-2 में एंट्री कर ली, जिसके चलते राजस्थान समेत कुल 3 टीमों को नुकसान का सामना करना पड़ा.
गुजरात टाइटंस की टॉप-2 में एंट्रीगुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर सीजन की 7वीं जीत हासिल की. उसने अभी तक 11 मुकाबले खेल हैं और उसके 14 पॉइंट्स हो गए हैं. जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में सीधा दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. टॉप पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद के भी 14 पॉइंट्स ही हैं. लेकिन नेट रन रेट के चलते वह पहले स्थान पर बनी हुई है. इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट 0.228 हो गया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट 0.737 है.
इन तीन टीमों को हुआ नुकसानगुजरात टाइटंस की जीत के बाद राजस्थान के अलावा पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी नुकसान का सामना करना पड़ा है. पंजाब की टीम अब दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गई है. उसके 10 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और नेट रन रेट 0.571 का है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं. वह अब तीसरे से चौथे स्थान पर आ गई है. इनके अलावा राजस्थान रॉयल्स को 11 मैचों में 5वीं हार मिली है, जिसके चलते वह अब टॉप-4 से बाहर होकर 5वें नंबर पर आ गई है.
बाकी टीमों का कैसा है हाल?चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है. वहीं, कोलकाता की टीम 10 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों में 8 पॉइंट्स हैं और वह फिलहाल 8वें नंबर पर बनी हुई है. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और लखनऊ 6-6 पॉइंट्स के साथ सबसे नीचे चल रही हैं.