Ravivar Ke Upay: रविवार को सुबह उठते ही करें ये 5 चमत्कारी उपाय, सूर्यदेव दूर करेंगे दरिद्रता
TV9 Bharatvarsh May 10, 2026 10:42 AM

Ravivar Ke Upay In Hindi: सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार, 33 कोटि देवी-देवता हैं. इसमें सूर्यदेव को प्रमुख देवताओं में गिना जाता है, क्योंकि उनकी उत्पत्ति से ही ये संसार उजाले का मुख देख पाया. सूर्यदेव की उत्पत्ति से पहले संसार में घोर अंधेरा था. रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है. इस दिन सूर्यदेव की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है. रविवार को सूर्य पूजा और व्रत करने से विशेष फल मिलता है.

सूर्यदेव पूजा और व्रत से प्रसन्न होकर जीवन में सफलता और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. सूर्यदेव की कृपा से जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होता है. रविवार के दिन सूर्यदेव के पूजन और व्रत के अलावा सुबह कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं. मान्यता है कि इन उपायों को करने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है. साथ ही उनके आशीर्वाद से दरिद्रता दूर होती है, तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

रविवार के चमत्कारी उपाय

सूर्य नमस्कार: रविवार के दिन सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करना फायदेमंद होता है. ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं. सूर्य नमस्कार से इंसान की इम्युनिटी मजबूत होती है.

सूर्य को अर्घ्य और मंत्र जाप: रविवार के दिन सुबह के समय एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें रोली, लाल फूल, चावल व एक चुटकी लाल चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. सूर्यदेव की आराधना करने के साथ ही ॐ सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः मंत्र का जाप करें.

दान: रविवार के दिन दान करें. इस दिन गुड़, चावल या तांबा दान किया जा सकता है. इसके अलावा इस दिन लाल कपड़ा दान करने से सूर्यदेव की कृपा बरसती है और दरिद्रता दूर होती है.

लाल रंग पहनें: इस दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी शुभ माना जाता है. इस दिन सुबह उठकर नहाएं इसके बाद लाल रंग का वस्त्र धारण करके सूर्यदेव की पूजा करें.

दिया जलाएं: रविवार के दिन घर के द्वार पर दोनों ओर दिया जलाएं. ऐसा करने से सूर्यदेव की कृपा के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है, जिससे घर में धन वर्षा होती है.

ये भी पढ़ें: Mothers Day 2026: वसुंधरा से लेकर जन्म देने वाली तक सनातन धर्म में 7 माताओं को कहा गया है मां

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.