Mother’s Day Special: बॉलीवुड में रिश्तों की चर्चा हमेशा से होती रही है. कभी दोस्ती सुर्खियों में रहती है, तो कभी परिवार के रिश्ते लोगों का दिल जीत लेते हैं. खासकर सास-बहू का रिश्ता, जिसे अक्सर टीवी सीरियल्स में तकरार और ड्रामे के रूप में दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में बॉलीवुड की कई सास-बहुओं की जोड़ियां ऐसी हैं, जिनके बीच का प्यार और बॉन्डिंग लोगों को इंस्पायर करती है. साथ ही साथ फिल्मी दुनिया में भी दोनों ने झंड़े गाड़े हुए हैं.
आज सभी लोग मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा है, तो इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की उन मशहूर सास-बहुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही नहीं, बल्कि अपने रिश्तों से भी लोगों का दिल जीता है. इन जोड़ियों को देखकर कई बार ऐसा लगता है जैसे ये सास-बहू नहीं, बल्कि मां-बेटी हों. सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक इन जोड़ियों ने सभी का दिल जीता है.
नीतू कपूर-आलिया भट्टसबसे पहले बात करते हैं नीतू कपूर और आलिया भट्ट की. रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया कपूर फैमिली का हिस्सा बनीं और तब से नीतू कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है. दोनों कई इंटरव्यू में एक-दूसरे की तारीफ कर चुकी हैं. नीतू कपूर कई बार आलिया को बेटी जैसा बता चुकी हैं, वहीं आलिया भी अपनी सास के साथ खास रिश्ता शेयर करती हैं. राहा के जन्म के बाद दोनों की बॉन्डिंग और मजबूत होती नजर आई. वहीं दोनों फिल्मी दुनिया में भी बड़ा नाम हैं.
जया बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चनइसके बाद नाम आता है जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का. बच्चन परिवार हमेशा से बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में गिना जाता है. ऐश्वर्या और जया बच्चन कई इवेंट्स में साथ नजर आती हैं. हालांकि, कई बार इनके रिश्ते को लेकर अफवाहें भी उड़ती रहती हैं, लेकिन पब्लिक इवेंट्स पर दोनों का अपनापन साफ दिखाई देता है. जया बच्चन कई बार ऐश्वर्या की तारीफ करती नजर आई हैं. फिल्मों में भी दोनों का ही नाम टॉप एक्ट्रेस में शामिल रहा है.

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान की जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा सास-बहू जोड़ियों में शामिल है. करीना कई बार इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि शर्मिला टैगोर बेहद समझदार और सपोर्टिव सास हैं. वहीं शर्मिला भी करीना की प्रोफेशनल लाइफ और बच्चों की परवरिश को लेकर उनकी तारीफ करती रही हैं. दोनों के बीच की बॉन्डिंग अक्सर फैमिली फोटोज में देखने को मिलती है. शर्मिला टैगोर ने अपने समय पर कई कमाल की फिल्मों में काम किया है, तो वहीं करीना अभी भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं.

सुप्रिया पाठक और उनकी बहू मनुकृति पाहवा का भी बॉन्ड काफी खास रहा है. जहां सुप्रिया पाठक सिनेमा का जाना माना नाम हैं, तो वहीं उनकी बहू मनुकृति पाहवा एक थिएटर आर्टिस्ट हैं, इसके अलावा उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम साल 2018 में आई फिल्म सुई धागा-मेड इन इंडिया से रखा था. दोनों के रिश्ते की अक्सर चर्चा होती रहती है, सोशल मीडिया पर भी दोनों का खास बॉन्ड देखने को मिलता है.

वहीं इस लिस्ट का आखिरी नाम सीमा पाहवा और सनाह कपूर हैं. सनाह कपूर ने साल 2022 में सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी की थी. दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से जुड़ी हुई हैं और अपनी-अपनी पहचान बना चुकी हैं. सीमा पाहवा लंबे समय से टीवी, थिएटर और फिल्मों का जाना-माना चेहरा रही हैं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और बाद में टीवी के पॉपुलर शो ‘हम लोग’ से घर-घर पहचान बनाई. सनाह ने फिल्म ‘शानदार’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे.