सौरव गांगुली ने बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, लिखा- उम्मीद है आपकी लीडरशिप...
शिवम May 10, 2026 08:12 PM

भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा. पार्टी की पहली बार प्रदेश में सरकार बनी है. पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी हैं, जिन्होंने 9 मई को शपथ ली. क्रिकेट एसोसिएशन और बंगाल के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रदेश और प्रगति करेगा.

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के आधिकारिक पेज से शेयर किए पोस्ट में लिखा, "प्रगति की ओर कदम. बंगाल के लिए निर्णायक जनादेश पर श्री शुभेंदु अधिकारी को बधाई. CAB, अध्यक्ष सौरव गांगुली ओर बोर्ड के सभी अधिकारियों की तरफ से श्री शुभेंदुअधिकारी और पश्चिम बंगाल की नवगठित सरकार को हार्दिक बधाई."

आगे लिखा, "ठीक वैसे ही जैसे एक मजबूत कप्तान एक विजयी टीम का निर्माण करता है, हमें पूरा विश्वास है कि आपका नेतृत्व बंगाल को खेल सहित हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास, समृद्धि और उत्कृष्टता की ओर ले जाएगा. CAB, क्रिकेट की भावना को और अधिक ऊंचा उठाने तथा पूरे राज्य के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए, नए प्रशासन के साथ एक गतिशील साझेदारी की आशा करता है. आपको, आपके मंत्रिमंडल को और पूरे पश्चिम बंगाल को आगे एक अत्यंत सफल और ऐतिहासिक पारी के लिए शुभकामनाएं."

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स की हार से RCB को भी नुकसान, देखें RR vs GT मैच के बाद अंक तालिका का हाल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cricket Association Of Bengal (@cabcricket)

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाई है, लेकिन पार्टी की जड़ें प्रदेश से जुड़ी हुई है. भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी. जनसंघ बीजेपी की वैचारिक पूर्वज मानी जाती है.

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, गुजरात के खिलाफ खास 'शतक' लगाकर बना दिया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

पिछले 15 सालों से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी. 2011 में ममता बनर्जी प्रदेश की पहली महिला मुख्यम्नत्री बनी. 2016 ओर 2021 में जीतकर उन्होंने अपनी सत्ता बरकरार रखी. 2026 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.