Celina Jaitly: मैंने बच्चों को खो दिया… सेलिना के बेटों का किया जा रहा ब्रेनवॉश? बोलीं- ससुर-पति उन्हें हिंदू धर्म के खिलाफ कर रहे
TV9 Bharatvarsh May 10, 2026 08:42 PM

Celina Jaitly On Mother’s Day: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली काफी वक्त से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं, ये सब तब शुरू हुआ जब जब उन्होंने अपने पति के खिलाफ आरोप लगाए. जिसके बाद से एक्ट्रेस अपनी पति पीटर हाग से तलाक और अपने तीन बच्चों की कस्टडी को लेकर लोगों के बीच सुर्खियो में हैं. इसी बीच मदर्स डे के खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आस्ट्रिया से भारत आने के बाद से अपने बच्चों से बात न कर पाने का दर्द बयां किया है.

साल 2010 में सेलिना जेटली और पीटर हाग ने शादी की थी, जिसके बाद से एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने अपने पति और रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे किए. साथ ही उन्होंने पीटर पर मेंटर असॉल्ट, इमोशनल टॉर्चर, बेइज्जती करने जैसे कर गंभीर आरोप लगाए. दोनों के मामले को लेकर भारत और ऑस्ट्रिया दोनों देशो में केस चल रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्हें उनके बच्चों से न मिलने दिया जा रहा है और न ही बात करने दिया जा रहा है और तीनों को किसी अनजान जगह रखा गया है.

बच्चों से बात नहीं करने दिया जा रहा

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इमोशनल होकर आपबीती सुनाई. उन्होंने लिखा, ‘जिस दिन मैंने अपनी इज्जत, अपने बच्चों और अपने भाई की सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का फैसला लिया, उसी दिन मैंने अपने बच्चों को भी खो दिया. मेरे बच्चों को मुझसे बात करने से रोक दिया गया. ऑस्ट्रिया की फैमिली कोर्ट के आदेश और जॉइंट कस्टडी होने के बावजूद आज मुझे अपने तीनों बच्चों से बात तक नहीं करने दी जा रही है.’

View this post on Instagram

A post shared by Celina Jaitly (@celinajaitlyofficial)

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की 5 सास-बहुओं की जोड़ी, जिन्होंने एक्टिंग में गाड़े झंडे, मां-बेटी जैसा है प्यार

हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहे हैं

एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए ये भी खुलासा किया कि उनके पति और ससुर उनके बच्चों को उनके और हिंदू धर्म के खिलाफ भड़का रहे हैं. सेलिना ने बताया कि कोर्ट में वादा करने के बावजूद मेरे बच्चों को वापस नहीं लाया गया. आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं सिर्फ अपने उस बेटे को आखिरी बार गले लगा पाई, जिसे मैं हमेशा के लिए खो चुकी हूं, मेरा बेटा शमशेर. मैंने सिर्फ अपने बच्चों और अपनी मेहनत से कमाई हुई संपत्ति मांगी थी. 15 साल की शादी में मुझसे सब कुछ छीन लिया गया. आज मेरे पास सिर्फ टूटा हुआ दिल बचा है और मेरे बेटे की कब्र के पास बैठकर रोने, प्रार्थना करने और हिम्मत जुटाने की जगह, मेरे लिए यही मदर्स डे है.’

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.