Rohit Sharma vs RCB: आईपीएल 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ खास नहीं रही. रायन रिकलटन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में टीम की वापसी करवाने की कोशिश की. उन्होंने 220.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. जिसके चलते वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके, जो पिछले 8 सालों से देखने को नहीं मिली है.
RCB के खिलाफ रोहित शर्मा का बुरा हालरोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 10 गेंदों पर 22 रन ठोके. रोहित ने पारी की शुरुआत भले ही आक्रामक तरीके से की और 2 चौके-2 छक्के लगाए, लेकिन भुवनेश्वर की शानदार बॉल पर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए. जिसके चलते वह आरसीबी के खिलाफ लगातार 13वीं पारी में बिना अर्धशतक लगाए पवेलियन लौट गए. रोहित ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आखिरी अर्धशतक साल 2018 में जड़ा था, तब उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 94 रनों की दमदार पारी खेली थी. लेकिन पिछले 8 सालों से वह ऐसा नहीं कर पाए हैं.
बता दें, रोहित शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अभी तक 36 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 27.78 की औसत से 889 रन बनाए हैं. जिसमें 7 अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 138.47 का है. लेकिन पिछले कुछ साल उनके लिए कुछ खास नहीं रहे हैं. इन 8 सालों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज रोहित शर्मा पर हावी रहे हैं. इस मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.
IPL 2026 में कैसा रहा है प्रदर्शन?रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 48.60 की औसत से 243 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. वहीं, इस मैच के साथ रोहित ने एक खास उपलब्धि हासिल की. रोहित ने इस मैच के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उनके आईपीएल में अब 278 मैच खेल लिए हैं. उनके साथ-साथ विराट ने भी इस रिकॉर्ड भी बराबरी की है.