Sunita Ahuja Debut: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में कुकिंग रियलिटी शोज का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन जब किसी शो में कॉमेडी, फैमिली बॉन्डिंग और सेलिब्रिटीज का तड़का एक साथ लग जाए, तो दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाती है. अब ऐसा ही एक नया शो जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाला है, जिसकी चर्चा अभी से सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है. खास बात ये है कि इस शो को होस्ट करने जा रही हैं बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और ग्लैमरस स्टार शिल्पा शेट्टी, जिनका अंदाज हमेशा लोगों को एंटरटेन करता रहा है.
शिल्पा शेट्टी अपनी फिल्मी करियर के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन उन्होंने टीवी शो के जरिए भी खुद की अलग पहचान बनाई है. अब वो जल्द ही नए कॉमेडी-कुकिंग शो ‘मां है ना’ में बतौर होस्ट नजर आने वाली हैं. ये शो कुकिंग पर नहीं, बल्कि एक अलग कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगा, जहां सिर्फ खाना बनाना ही नहीं, बल्कि मां-बच्चों के रिश्तों, मजेदार नोकझोंक और इमोशनल बॉन्डिंग को भी दिखाया जाएगा. शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा.
मां-बेटी की जोड़ी होगी शामिलबताया जा रहा है कि इस शो में कई सेलिब्रिटी मां और उनके बच्चे हिस्सा लेने वाले हैं. इनमें सुनीता आहूजी और उनकी बेटी टीना आहूजा भी नजर आएंगी, इस शो के साथ सुनीता पहली बार रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखेंगी. हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए सुनीता ने खूब नाम कमाया है, लेकिन अब उन्हें टीवी शो में देखना कमाल का एक्सपीरियंस होने वाला है. सुनीता के अलावा टीवी की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का नाम भी इस शो से जुड़ रहा है. शो में अलग-अलग जनरेशन के बीच का रिश्ता मजेदार तरीके से दिखाया जाएगा, जहां किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं बल्कि इमोशंस और कॉमेडी का सेंटर बनेगा.
View this post on Instagram
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)
ये भी पढ़ें-‘धुरंधर’ से पड़ा पाला, तो रणवीर के ही राह पर आगे बढ़ गया पाकिस्तानी इंडस्ट्री, बना डाली ‘प्रलय’ से पहले जॉम्बी फिल्म
किचन-कॉमेडी का कॉम्बिनेशनशिल्पा शेट्टी इससे पहले भी कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं, लेकिन ओटीटी स्पेस में बतौर होस्ट उनका ये नया अंदाज काफी अलग माना जा रहा है. फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा अब किचन और कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही हैं. यही वजह है कि शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ सकती है.