Salman Khan Post: बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी फिल्मों और स्टारडम को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन कुछ मौके ऐसे होते हैं जब उनका इमोशनल और फैमिली वाला रूप लोगों का दिल जीत लेता है. मदर्स डे के खास मौके पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी दोनों मांओं के साथ अनदेखा फोटो शेयर किया. सलमान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और फैंस उनके इस फैमिली बॉन्ड की जमकर तारीफ करने लगे.
मदर्स डे 2026 के मौके पर फिल्मी दुनिया के कई हस्तियों ने अपनी मां की फोटो शेयर की. इस बीच सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपनी मां सलमा खान और हेलेन के साथ नजर आए. ये तस्वीर काफी पुरानी और खास बताई जा रही है, जिसमें तीनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के साथ सलमान ने हैप्पी मदर्स डे भी लिखा है.
बचपन की तस्वीर की शेयरसलमान ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है, उसमें उन्होंने खुद की बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी मां के गोद में बैठे दिख रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में वो अपनी मां के सिर पर हाथ फेरते दिख रहे हैं. सलमान खान हमेशा से अपने परिवार के काफी करीब माने जाते हैं. कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट में वो अपनी मां और पूरे परिवार के लिए प्यार जाहिर कर चुके हैं. यही वजह है कि उनका ये मदर्स डे पोस्ट भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
ये भी पढ़ें-‘धुरंधर’ से पड़ा पाला, तो रणवीर के ही राह पर आगे बढ़ गया पाकिस्तानी इंडस्ट्री, बना डाली ‘प्रलय’ से पहले जॉम्बी फिल्म
फिल्मों को लेकर है चर्चावर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा भी वो एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसको लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं. इस फिल्म में वो साउथ के डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ काम करने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा भी शामिल हैं. फैंस को उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार है.