कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में शनिवार दोपहर एक बेहद हैरान कर देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने लोगों को कुछ देर के लिए हैरान कर दिया. सरे और डेल्टा बॉर्डर के पास हुए इस एक्सीडेंट में एक मोटरसाइकिल हवा में उछलकर ट्रैफिक सिग्नल के ऊपर जा फंसी. इस अजीब और खौफनाक नजारे को देखने के लिए मौके पर काफी ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए. जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
डेल्टा पुलिस के अनुसार ये हादसा शनिवार दोपहर करीब 3 बजे स्कॉट रोड और 72वीं एवेन्यू के चौराहे पर हुआ. एक्सीडेंट में एक मोटरसाइकिल और एक सेडान कार की टक्कर हुई थी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और अन्य इमरजेंसी सर्विस तुरंत मौके पर पहुंचीं. जानकारी के मुताबिक, राइडर को गंभीर चोटें आईं, हालांकि उसकी जान को फिलहाल कोई खतरा नहीं बताया गया है.
सड़क पर दिखा ऐसा सीनघायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वहीं कार चला रहे व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित बताया गया. हादसे के बाद जो सीन सामने आया, उसने वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में देखा गया कि मोटरसाइकिल ट्रैफिक सिग्नल के ऊपरी हिस्से में उलझी हुई लटक रही थी. आमतौर पर सड़क हादसों में वाहन सड़क पर ही दिखाई देते हैं, लेकिन इस मामले में बाइक का इतनी ऊंचाई तक पहुंच जाना लोगों के लिए अविश्वसनीय था.
उस जगह से गुजर रहे स्थानीय निवासी विलियम चैन ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा तो उन्हें लगा कि यह एक नॉर्मल सड़क हादसा है. लेकिन जैसे ही उन्होंने ऊपर नज़र डाली, वे हैरान रह गए. उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल ट्रैफिक सिग्नल के पोल में फंसी हुई थी. विलियम के अनुसार यह सीन किसी फिल्म के एक्शन सीन जैसा लग रहा था. उन्होंने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने ऐसा हादसा पहले कभी नहीं देखा.
एक बंदे ने जेवोन रयान ने भी इस एक्सीडेंट को बेहद चौंकाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि यह समझ पाना मुश्किल था कि आखिर मोटरसाइकिल इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंच गई. उनके मुताबिक हादसे की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर बेहद जोरदार रही होगी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: लिफ्ट में मिलते हैं, दिलों में नहीं हाई-राइज जिंदगी पर महिला का दर्दनाक सच
एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से स्कॉट रोड के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया. 70वीं एवेन्यू से लेकर 72वीं एवेन्यू तक ट्रैफिक रोक दिया गया ताकि राहत और Rescue operation सही तरीके से किया जा सके. मौके पर मौजूद क्रेन और तकनीकी टीमों ने काफी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को ट्रैफिक सिग्नल से नीचे उतारा. इसके अलावा सड़क पर फैले मलबे को भी हटाया गया ताकि यातायात दोबारा सामान्य किया जा सके.
इस दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई थी. कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बना रहे थे. सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं और लोग इस अनोखा एक्सीडेंट पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे. कुछ लोगों ने इसे बेहद डरावना बताया, जबकि कई लोग यह जानने को उत्सुक दिखे कि आखिर इतनी ऊंचाई तक बाइक कैसे पहुंची.
यहां देखिए वीडियोA motorcycle crashed at 120th and 72nd in Surrey today and ended up hanging from a street light 😳
I hope hes OK 🙏 pic.twitter.com/3L5m3ghBkT
— 604RAW (@604RAW)