Aadhar card: आपको भी आधार कार्ड में करवानी हैं फोटो अपडेट तो करें इन प्रोसेस को पूरा
Rajasthankhabre Hindi June 06, 2026 02:42 PM

इंटरेनट डेस्क। आपके पास आधार हैं और पुराना हो गया हैं फिर उसमें कुछ अपडेट करवाना हैं तो आप समय समय पर करवाते रहते होंगे। कभी पता तो कभी मोबाइल नंबर या फिर अपना फोटो। अगर आप भी आधार कार्ड की फोटो बदलवाना चाहते हैं तो आज जानेंगे की इसके लिए आपको क्या करना होगा। 

आधार की फोटो कैसे चेंज करवाएं? 
अगर आपको अपने आधार कार्ड की पुरानी फोटो बदलवानी है, तो आप बदलवा सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट जाना है। 
फिर यहां पर जाकर आपको माय आधार वाले सेक्शन में जाना है
इसके बाद इस सेक्शन में आपको बुक एन अप्वाईमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

अब आपको नाम, आधार नंबर जैसी जरूर जानकारियां भरनी है
इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपको आधार में क्या-क्या चीजें अपडेट करवानी है, वो चुन लें
फिर आपको वो तारीख चुननी है जिस दिन आपको आधार सेंटर जाना है
साथ ही आपको वो टाइम स्लॉट भी चुनना है, जब आप आधार सेवा केंद्र पर जाना चाहते हैं

अब पेमेंट करके अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंट ले लें
इसे लेकर जिस आधार केंद्र की अपॉइंटमेंट ली है, वहां जाएं
फिर आपके बायोमेट्रिक लेकर आपका सत्यापन किया जाता है
इसके बाद आपकी नई फोटो क्लिक होती है जिसे सिस्टम में अपडेट किया जाता है

pc- pvcadharcard.in
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.