job news 2026: नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकली हैं वैकेंसी, कर सकते हैं आप भी आवेदन
Rajasthankhabre Hindi June 06, 2026 03:42 PM

इंटरनेट डेस्क। आपको भी एक अच्छी नौकरी की तलाश हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है। जी हां उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से राज्य में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 196 पदों की भर्ती के लिए 12 जून, 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 02 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
पदों का नाम- नर्सिंग ऑफिसर
पदों की संख्या- 196
सैलेरी- प्रतिमाह 44,900 से लेकर 1,42,400 रुपए तक 
पदों का नाम-  नर्सिंग ऑफिसर
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 02 जुलाई, 2026
आयु-सीमा-  न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित गई है
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट ukmssb.orgदेख सकते हैं 

pc- getlokalapp.com

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.