Ruchak Rajyog 2026: रुचक राजयोग से चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, मंगल-शुक्र कराएंगे आर्थिक लाभ
TV9 Bharatvarsh June 06, 2026 08:43 PM

Mangal-Shukra Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल और शुक्र बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा, और भूमि के कारक माने जाते हैं. शुक्र को भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम, विवाह और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है. 21 जून को इन दोनों ग्रहों का मिलन होगा. 21 जून को मंगल का राशि परिवर्तन होगा, तब शुक्र के साथ वृषभ राशि में दोनों ग्रहों की युति बनेगी और इसी से रुचक राजयोग बनेगा.

ज्योतिष शास्त्र में रुचक को अत्यंत शुभ राजयोग माना गया है. ये योग साहस और उर्जा को बढ़ाता है. सुख-समृद्धि और करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है. नेतृत्व क्षमता का विकास करता है. ये राजयोग वृषभ, कर्क, सिंह और मीन राशि वालोंं को विशेष फल दे सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को इस राजयोग से बहुत लाभ हो सकता है. इस दौरान आपको आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. भौतिक सुखों में बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश और संपत्ति खरीद से फायदा हो सकता है.

कर्क राशि

रुचक राजयोग के प्रभाव से कर्क राशि वालों को करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां या पद मिल सकता है. समाज में मान-सम्मान और नई पहचान मिल सकती है. इस दौरान बड़े जोखिम लेने से बचें.

सिंह राशि

इस समय में सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. धैर्य के साथ लिए गए फैसलों से करियर में सफलता मिल सकती है.

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए यह समय उत्तम साबित हो सकता है. इस समय आपके नेतृत्व के गुण निखर सकते हैं. मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है. पहले से चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या कब है? जानें डेट, धार्मिक महत्व और उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र के नियमों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.