इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद चमक जाती है सोने की तरह किस्मतˌ
Himachali Khabar Hindi June 07, 2026 01:42 PM

इसमें कोई शक नहीं कि महिलाएं बड़ी आसानी से सोने की आभूषणों की तरफ आकर्षित हो जाती है। जैसे कि सोने के गहने या सोने की किसी भी वस्तु की तरफ महिलाओं की नजर सबसे पहले जाती है। वैसे सोने के प्रति ऐसा आकर्षण केवल कलयुग में ही नहीं देखने को नहीं मिलता, बल्कि ये आकर्षण तो प्राचीन समय से चला आ रहा है। जी हां तभी तो हमारे देवी देवता भी स्वर्ण आभूषणों से सजे हुए नजर आते है। हालांकि सोने के आभूषण पहनने के पीछे की वजह केवल खूबसूरत दिखना ही नहीं है, बल्कि इसे पहनने से स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ भी होते है। यहाँ तक कि कुछ लोगों को सोने की अंगूठी धारण करने से ज्योतिषीय तरीके से भी कई तरह के लाभ प्राप्त होते है।

स्वर्ण धातु पहनने के लाभ :

सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि अध्यात्म जगत में स्वर्ण धातु संबंधी कई लाभ बताएं गए है। जी हां ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी पहनने से एकाग्रता बढ़ती है और मन को शांति मिलती है। इसके इलावा ऐसी मान्यता है कि अनामिका ऊँगली में सोने की अंगूठी पहनने से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है और जो लोग संतान सुख की प्राप्ति से वंचित है उन्हें संतान सुख की प्राप्ति भी होती है। वही दूसरी तरफ ज्योतिषशास्त्र में शादी होने के बाद एक संतान होने तक हीरा पहनना काफी अशुभ माना जाता है, लेकिन सोना पहनना काफी शुभ माना जाता है। अब तो आप समझ गए होंगे कि स्वर्ण का कितना ज्यादा महत्व है। तो चलिए अब हम आपको उन चार राशियों के बारे में बताते है।

इन राशि वालों के लिए स्वर्ण धातु पहनना है शुभ :

सिंह राशि: बता दे कि इस राशि के लोगों को सोने की अंगूठी तो जरूर पहननी चाहिए, क्यूकि यह अग्नि तत्व की राशि होती है। तो ऐसे में इसके स्वामी सूर्य के साथ स्वर्ण के कारक ग्रह गुरु का अच्छा संबंध होता है। जिसके चलते सोना इस राशि के लोगों के लिए शुभ माना जाता है और सोने की अंगूठी पहनने से इस राशि के लोगों भरपूर ऊर्जा और उत्साह से लाभ की प्राप्ति होती है।

कन्या राशि: इसके बाद हम कन्या राशि वालों की बात करते है। वैसे तो इस राशि के लोगों को चेन या कड़ा जरूर पहनना चाहिए, लेकिन अगर आपको ये चीजें पहनना पसंद न हो तो आप अंगूठी भी पहन सकते है। बता दे कि आपकी राशि के अनुसार गुरु पांचवे और सातवें घर के स्वामी होते है। तो ऐसे में गुरु के इस धातु को धारण करना आपके लिए काफी शुभ माना जाता है।

तुला राशि : बता दे कि इस राशि के लोग अगर सोने की अंगूठी पहनेंगे तो इनकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। दरअसल इनकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है और स्वर्ण धातु गुरु ग्रह से संबंधित होती है। अब यूँ तो इन दोनों ग्रहों की आपस में नहीं बनती, लेकिन फिर भी आपकी कुंडली में गुरु तीसरे और छठवें स्थान के स्वामी होने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। जी हां यह रोग और दुश्मनों दोनों से आपकी रक्षा करते है।

धनु राशि : अब आखिर में हम धनु राशि वाले लोगों की बात करते है। बता दे कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सोने की अंगूठी पहनने से इनके अधूरे काम पूरे होते है। हालांकि यहाँ इस बात का ध्यान रखे कि सोने का कोई भी आभूषण पैरों में न पहने। वो इसलिए क्यूकि आपकी राशि के स्वामी गुरु ग्रह है और स्वर्ण गुरु से ही संबंधित धातु है।

अब अगर हम उन लोगों की बात करे जिन्हे स्वर्ण धातु नहीं पहननी चाहिए, तो जिन लोगों को कुदरती रूप से ज्यादा गुस्सा आता है या जो लोग ज्यादा बोलते है, उन्हें स्वर्ण धातु धारण नहीं करनी चाहिए। दोस्तों अगर आपकी राशि भी इनमे से एक है तो आपको स्वर्ण धातु जरूर पहननी चाहिए।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.