AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ
Webdunia Hindi June 07, 2026 07:42 PM

आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से बच्चों के खिलौनों की दुनिया में भी प्रवेश कर रहा है। AI टॉयज को लेकर दुनियाभर में बहस तेज हो गई है।  ChattyBear नाम का एक मुलायम भूरे रंग का टेडी बियर सुर्खियों में है, जो हर बातचीत की शुरुआत "Hello, my buddy!" कहकर करता है।

ALSO READ: LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

अब यह सिर्फ कल्पना की बात नहीं रह गई है। ChattyBear नई पीढ़ी के AI आधारित खिलौनों का हिस्सा है, जो बच्चों को कहानियां सुना सकता है, उनकी रुचियों पर बातचीत कर सकता है, खेल खेल सकता है और यहां तक कि दुनिया में चल रही घटनाओं पर भी चर्चा कर सकता है।

 

ALSO READ: वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

 

ये हाई-टेक खिलौने ChatGPT जैसे जनरेटिव AI इंजन से संचालित होते हैं और अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। कंपनियां इन्हें तीन साल तक के छोटे बच्चों के लिए शैक्षणिक विकास और नए तरह के मनोरंजन का माध्यम बताकर प्रचारित कर रही हैं।

ALSO READ: वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की बड़ी बैठक, आर्थिक रफ्तार बढ़ाने और Ease of Living पर हुआ मंथन

 

इन AI खिलौनों को स्क्रीन टाइम के विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्‍स का मानना है कि इतनी कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसे चैटबॉट आधारित खिलौनों के इस्तेमाल से गोपनीयता, भावनात्मक जुड़ाव और गलत जानकारी जैसे कई जोखिम भी पैदा हो सकते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.