एक कटोरी में 2 चम्मच शहद डालें और इसमें एक चौथाई कप प्याज का रस मिलाएं। इन दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर सिर पर धीरे-धीरे लगाएं। बेहतरीन परिणामों के लिए इस उपाय को सप्ताह में तीन बार करें।
इस पैक को बनाने के लिए कुछ प्याज को पीसकर उसका रस निकालें। फिर इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल और नारियल तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं, लेकिन जड़ों में न लगाएं। इसे दो घंटे तक लगा रहने दें और फिर शैंपू से धो लें। आप इस पैक का उपयोग रोज कर सकते हैं।
प्याज के गूदे को बियर और नारियल तेल के साथ मिलाएं और इसे बालों में लगाएं। इस मिश्रण को एक घंटे तक बालों में रहने दें, फिर शैंपू कर लें। इससे आपके बालों में चमक आएगी और वे घने दिखेंगे।