LPG Gas Subsidy: घरेलू LPG की कीमतों में बदलाव किया गया है और नई दरें रविवार, 7 जून से लागू हो गई हैं. प्रति सिलेंडर 29 रुपये की हालिया बढ़ोतरी के बाद घरेलू रसोई गैस अब और भी महंगी हो गई है. कीमतों में यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा 7 मार्च को LPG की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने के लगभग तीन महीने बाद हुई है.
इस ताजा बदलाव के बाद, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये हो गई है. सिर्फ बेंगलुरु में घरेलू LPG की कीमतें 915.50 प्रति सिलेंडर पर ही बनी हुई हैं. कीमत में हुई इस बढ़ोतरी के साथ अब दिमाग में इस सवाल का आना लाजिमी है कि क्या सरकार ने सब्सिडी को लेकर नियमों में कोई बदलाव किया है या नहीं? आइए जानते हैं.
आज घरेलू सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ने के बाद भी सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी राशि (Subsidy Amount) में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. सरकार ने इस बढ़ी हुई कीमत का पूरा बोझ बाजार दरों पर डाल दिया है, जिससे सब्सिडी का पुरा ढांचा ही लागू रहेगा. अलग-अलग कैटेगरीज में उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी पर आइए एक नजर डालते हैं:-
उज्जवला योजना (PMUY) के तहत आने वाले परिवारों को पहले की तरह ही राहत मिलती रहेगी. इसके तहत, 300 रुपये प्रति सिलेंडर सीधे लिंक किए गए बैंक अकाउंट में भेज दिए जाएंगे. दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 942.00 रुपये हो चुकी है, लेकिन 300 रुपये की सब्सिडी के बाद उज्जवला लाभार्थियों को यह 642.00 रुपये का पड़ेगा. यह सब्सिडी एक कारोबारी साल में केवल 12 सिलेंडरों तक ही मान्य है.
अगर आप उज्जवला योजना के लाभार्थी नहीं है और सामान्य कनेक्शन का उपयोग करते हैं, तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ गया है. सामान्य उपभोक्ताओं को मिलने वाली यह सब्सिडी बेहद सीमित है. कई शहरों में यह पूरी तरह बंद है, तो कुछ शहरों में स्थानीय मालभाड़े (Freight Subsidy) के रूप में केवल 12-40 रुपये के बीच ही बैंक खाते में आती है.
सामान्य उपभोक्ताओं को अब अपने शहर की पूरी बढ़ी हुई नई कीमत अदा करनी होगी जैसे दिल्ली में 942 रुपये और पटना में 1031.50 रुपये.
अगर आपके खाते में सब्सिडी नहीं आ रही है, तो इसके दो कारण हो सकते हैं:-
LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग में बिगाड़ा खेल