Shashi Tharoor: खुलकर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे शशि थरूर, इतिहासकार रामचंद्र गुहा को सुना दी...
Rajasthankhabre Hindi June 08, 2026 03:42 PM

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पहली बार खुलकर राहुल गांधी का बचाव किया है और इतिहासकार रामचंद्र गुहा के एक हालिया बयान के लिए उन्हें जमकर सुनाया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी की क्षमता और अनुभव पर सवाल उठाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करके उनकी जबरदस्त खिंचाई की है।

रामचंद्र गुहा पर भड़के शशि थरूर
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार कांग्रेस समर्थक माने जाने वाले रामचंद्र गुहा ने हाल में एक इंटरव्यू दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। उन्होंने इस इंटरव्यू में माना है कि वो पीएम मोदी से नफरत करते हैं, लेकिन यह कहकर कांग्रेस खेमे में सनसनी मचा दी है कि राहुल गांधी वैश्विक मुद्दों से निपटने में सक्षम नहीं हैं। इसके बाद से कांग्रेस और उसके समर्थक स्तब्ध हैं और गुहा पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

राहुल गांधी के बचाव में शशि थरूर की दलील
खबरों की माने तो थरूर ने राहुल गांधी के बचाव में तर्क दिया है कि जब बराक ओबामा इलिनोइस से पहली बार सीनेटर बने तो उनके पास क्या अनुभव था? ओबामा धरती के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बने,तब उनके पास वैश्विक मु्द्दों की क्या जानकारी थी, जबकि, अमेरिका कई तरह के वैश्विक समस्याओं में उलझा हुआ था? वैसे,भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मैनेज करने का गुजरात के मुख्यमंत्री (नरेंद्र मोदी) को कितना अंतरराष्ट्रीय अनुभव था? इसके आगे शशि थरूर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, एक दर्जन साल से राहुल गांधी ने एक राष्ट्रीय पार्टी की अगुवाई की है। दुनिया भर के नेताओं और पार्टी के बाहर के लोगों के साथ उनके व्यापक संपर्क हैं। कोई राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री संकटों से अकेले ही नहीं निपटते, इसलिए वे सरकार के प्रमुख होते हैं!

pc- aaj tak

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.