ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
एबीपी लाइव June 09, 2026 07:12 AM

विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक की अहम बैठक सोमवार (8 जून 2026) को संविधान क्लब में हुई. इस बैठक में केंद्र सरकार को आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई गई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की. इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हुए.

बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ. उनका कहना था कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को चुनाव जिताने में मदद की.

CM बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने वो कर डाला, जिसका किया चीख-चीखकर वादा, 4800 घुसपैठियों को...

मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में क्या कहा?

बैठक को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश इस समय महंगाई, बेरोजगारी, एग्जाम सिस्टम में गड़बड़ी और आर्थिक सुस्ती जैसी कई बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के मतदान के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है और संविधान पर लगातार हमला हो रहा है. खरगे ने कहा कि विपक्ष ने पहले भी संसद में एकजुट होकर कई मुद्दों पर अपनी ताकत दिखाई है. उन्होंने कहा कि परिसीमन विधेयक समेत कई विवादित विधेयकों का विपक्ष ने मिलकर विरोध किया था और अब इसी एकजुटता को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है.

देश में रोजगार की स्थिति पर भी चिंता जताई

कांग्रेस अध्यक्ष ने देश में रोजगार की स्थिति पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि नए निवेश की रफ्तार इतनी नहीं है कि युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर पैदा हो सकें. उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र के भविष्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि निजी एकाधिकार लगातार बढ़ रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियों के कारण लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ रहा है और उनके साथ अन्याय हो रहा है.

INDIA Bloc Meeting LIVE: 'जब हम सबने मजबूती से....', INDIA ब्लॉक की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.