
Bhopal , 10 जून . Madhya Pradesh में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद Political विवाद खड़ा हो गया. कांग्रेस के नेता सड़क पर उतरे हैं और राजभर उन्होंने Bhopal में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मीनाक्षी का राज्यसभा का नामांकन पत्र रद्द करना अवैधानिक है. यह तो सरासर ‘सीट चोरी’ है.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने Wednesday सुबह social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकतंत्र की हत्या है. मीनाक्षी का राज्यसभा का नामांकन पत्र रद्द करना अवैधानिक है. जिस प्रकरण के कारण रद्द किया गया है, आज तक ना उसकी First Information Report है, ना वह प्रकरण दर्ज है. सिर्फ नोटिस जारी हुआ है, जिसका उल्लेख नामांकन पत्र में करने का प्रावधान भी नहीं है. यह तो सरासर ‘सीट चोरी’ है. हमारा संघर्ष जारी रहेगा.”
इससे पहले, Madhya Pradesh के पूर्व Chief Minister कमलनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “Madhya Pradesh से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना पूरी तरह से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है. यह घटनाक्रम बताता है कि भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है. कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर अन्याय के खिलाप संघर्ष करेगी.”
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन बिना किसी कारण रद्द कर दिया. ये लोकतंत्र पर सीधा हमला है, बाबा साहेब के संविधान पर प्रहार है. हम किसी भी कीमत पर लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे.
वहीं, नामांकन रद्द होने के विरोध में Madhya Pradesh कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और सीएलपी नेता उमंग सिंघार के साथ प्रदेश के कई नेताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर धरना दिया. वे रातभर धरने पर डंटे रहे. जीतू पटवारी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “जब तक चुनाव आयोग हमसे मिलकर हमारी मांगें नहीं सुनता, हम अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठे रहेंगे. देखते हैं भाजपा और चुनाव आयोग कब तक लोकतंत्र की चिता पर बैठे रहते हैं.”
–
डीसीएच/