
वॉशिंगटन, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर अमेरिका के कई लॉमेकर्स, उद्योग जगत के नेताओं और भारतीय मूल के प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में India की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अमेरिका-India संबंध भी पहले से अधिक मजबूत बने हैं.
अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने बधाई देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने Prime Minister के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं.
उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई. 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है.”
कॉर्निन ने कहा, “25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर India को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल वास्तव में बदलाव लाने वाला रहा है. अमेरिका और India के रिश्ते भी पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे.”
इंडियन अमेरिकन सीईओ काउंसिल के सह-संस्थापक और टेक्सास इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन अरुण अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि पिछले 12 वर्षों में India में हुए बदलावों पर विचार करने का एक अच्छा मौका है.
उन्होंने एक लेख में कहा, “2026 का भारत, 2014 का India नहीं है. यह मानने से इनकार करना मुश्किल है कि आज India पहले की तुलना में दुनिया में अधिक मजबूत, प्रभावशाली और सम्मानित स्थिति में खड़ा है.”
उन्होंने कहा कि अब India को केवल संभावनाओं वाले देश के रूप में नहीं देखा जाता, बल्कि ऐसे देश के रूप में देखा जाता है जो उन संभावनाओं को सच भी कर रहा है.
अग्रवाल ने कहा, “कई दशकों तक India को अपार संभावनाओं वाला देश कहा जाता था. आज दुनिया India को उन संभावनाओं को हासिल करते हुए देख रही है.” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पिछले 12 वर्षों को India के तेजी से उभरने और दुनिया की India के प्रति सोच बदलने वाले दौर के रूप में याद किया जाएगा.
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन और सीईओ निकेश अरोड़ा ने भी पीएम मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी.
उन्होंने कहा, “Prime Minister Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई. 4,399 दिनों का यह नेतृत्व 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेशों का परिणाम है.”
अरोड़ा ने कहा, “25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर India को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, मोदी का कार्यकाल बेहद परिवर्तनकारी रहा है. मैं अमेरिका-India साझेदारी को आगे और मजबूत होते देखने की उम्मीद करता हूं.”
अमेरिकी गायिका और India समर्थक मैरी मिलबेन ने इस मौके को “एक महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव” बताया.
उन्होंने कहा, “आज मैं अपने मित्र Prime Minister Narendra Modi को India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister बनने पर दिल से बधाई देती हूं.”
उन्होंने कहा, “1.4 अरब भारतीयों की प्रगति, एकता और आकांक्षाओं के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और एक मजबूत India के लिए आपका स्पष्ट विजन देश में बदलाव के इस दौर को आकार देने में महत्वपूर्ण रहा है.”
मिलबेन ने New Delhi और वॉशिंगटन के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में पीएम मोदी की भूमिका की भी सराहना की.
उन्होंने कहा, “मैं अमेरिका-India संबंधों को आगे बढ़ाने में आपके नेतृत्व का सम्मान करती हूं. आपने कई अमेरिकी Presidentयों के कार्यकाल देखे हैं. कुछ के साथ आपके बहुत अच्छे संबंध रहे और कुछ के साथ भी आपने बेहद संतुलित और सम्मानजनक कूटनीति दिखाई. लेकिन हर परिस्थिति में आपने भारतीय जनता के हितों और दोनों देशों के रिश्तों को प्राथमिकता दी.”
इस उपलब्धि को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताते हुए उन्होंने कहा, “अब India के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister के रूप में आपने नई पीढ़ियों को बड़े सपने देखने, अधिक मेहनत करने और मातृभूमि के गौरव में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है.”
–
एवाई/एएस