Sohail Khan On Kumod Rane: सलमान खान और उनके परिवार के लिए मंगलवार का दिन बेहद बड़ा दुख लेकर आया. सलमान के परिवार की करीबी मानी जाने वाली कुमुद राणे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बताया जाता है कि कुमुद को कैंसर था और लंबे वक्त से उनका इलाज चल रहा था. इस दुख की घड़ी में सलमान का पूरा परिवार उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचा था. अंतिम दर्शन के बाद सलमान खान बेहद इमोशनल नज़र आए थे. अब सलमान के भाई और अभिनेता सोहेल खान ने कुमुद की याद में एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
सोहेल खान ने कुमुद राणे को अपनी बहन बताते हुए कहा है कि उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. सोहेल ने कुमुद के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्वीर भी शेयर की है. कुमुद राणे जग्गी राणे की पत्नी थीं. जग्गी और कुमुद सलमान खान के पूरे परिवार के बेहद करीबी हैं. जैसे ही सलमान और उनके परिवार को कुमुद के बारे में पता चला सभी जग्गी का सहारा बनने उनके पास पहुंच गए.
सोहेल ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्टसोहेल खान अपनी मां सलमा खान (सुशीला चरक) के साथ कुमुद राणे के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे. अंतिम संस्कार के बाद सोहेल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, “आज मैंने अपनी खूबसूरत बहन को खो दिया, इस दुनिया में कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता. मुझे जग्गी और कबीर की चिंता सता रही है क्योंकि कुमुद उनकी लाइफलाइन थीं. इस तरह के वक्त आपको महसूस कराते हैं कि जिंदगी कितनी मुश्किल है और आप ईश्वर से सवाल करने लगते हैं. मैं दुआ करता हूं वो जहां भी हो खुश हो, हम उन्हें हमेशा याद करेंगे.”
कौन थीं कुमुद राणे?
View this post on Instagram
A post shared by Sohail Khan (@sohailkhanofficial)
कुमुद सलमान खान की फैमिली फ्रेंड थीं. बताया जाता है कि वो मुंबई के सांताक्रूज में एक अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. कुमुद एक हेयर स्टाइलिस्ट थीं और बांद्रा में एक सैलून चलाती थीं. हालांकि कैंसर के चलते वो लंबे वक्त से बीमार थीं. इंस्टाग्राम पर कुमुद ने पिछले साल 5 फरवरी को अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जो उनकी आखिरी पोस्ट साबित हुई.