Kitchen Gas Chulha Vastu: इन तीन दिशाओं में न रखें चूल्हा, वरना घर में छा जाएगी कंगाली!
TV9 Bharatvarsh June 10, 2026 07:44 PM

Kitchen Gas Chulha Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग माना जाता है. घर की रसोई में माता अन्नपूर्णा वास करती हैं. उनके आशीर्वाद से घर में अन्न का भंडार भरा रहता है. यही वजह है कि रसोई के लिए कई खास नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से घर में बरकत रहती है. वहीं अगर रसोई के इन नियमों को अनदेखा किया जाता है, तो समस्याएं बढ़ती हैं.

रसोई में गलत दिशा में गैस चूल्हा रखने से घर में आर्थिक संकट और मानसिक तनाव पैदा हो सकता है. रसोई में अग्नि तत्व का संतुलन बना रहना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि इसके बिगड़ने पर घर में धन हानि होती है. परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.

किस दिशा में चूल्हा रखने से होता है नुकसान?

उत्तर दिशा: उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी गई है. रसोई मेंं अगर इस दिशा में चूल्हा रखा जाता है, तो धन आगमन के रास्ते बंद हो सकते हैं. व्यापार या नौकरी में बड़ा नुकसान हो सकता है.

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): यह जल और देवताओं की दिशा है. इस दिशा में अगर अग्नि से संबंधित चीजें रखी जाती हैं, तो मानसिक तनाव और धन हानि हो सकती है.

दक्षिण-पश्चिम दिशा: ये दिशा स्थिरता की मानी जाती है. वास्तु की मान्यता है कि अगर इस दिशा में चूल्हा रखा जाता है, तो घर के मुखिया का करियर अस्थिर हो जाता है. घर की बचत खत्म होने लगती है और कंगाली छा जाती है.

किस दिशा में गैस चूल्हा रखना शुभ?

दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण): गैस चूल्हा रखने के लिए रसोई की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण सबसे शुभ माना गया है. इस दिशा का स्वामित्व अग्नि देव के पास है. मान्यता है कि अगर इस दिशा में चूल्हा रखा जाता है, तो घर में बरकत बनी रहती है और धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

रसोई से जुड़ी कुछ अन्य बातें

पानी (सिंक) और आग (चूल्हा) को कभी भी एक साथ या बिल्कुल पास-पास नहीं रखें. ऐसा करने से गंभीर वास्तु दोष लग सकता है. इनके बीच कम से कम कुछ फीट की दूरी रखें या कोई विभाजन करें. गैस चूल्हा ऐसा रखें कि घर के मुख्य दरवाजे से ये सीधे दिखाई नहीं दे. इसे वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता है. रात को सोने से पहले चूल्हे और रसोई को साफ अवश्य करें.

ये भी पढ़ें: Mala Ka Jaap: रुद्राक्ष, क्रिस्टल, तुलसी, कमलमणि इन चार मोतियों की माला जपने का महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.