बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म एल्फा का टीजर रिलीज हो गया है. वाईआरएफ की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म में आलिया किसी स्पाई के किरदार में नहीं हैं, बल्कि वो एक कातिल का किरदार अदा कर रही हैं.
जिन्होंने ने भी मार्वल यूनिवर्स को फॉलो किया है, वो ये बात जानते हैं कि ब्लैक विडो यानी नताशा रोमनऑफ का किरदार इस यूनिवर्स के लिए कितना जरूरी था. फिल्मों में ये रोल एक्ट्रेस स्कारलेट जोहानसन ने निभाया था.
ब्लैक विडो सबसे पहले आयरन मैन 2 में नजर आती है, जहां वो अंडरकवर रहकर आयरन मैन यानी टोनी स्टार्क के साथ काम करती है. तब वो खुद को नताली (Natallie) बताती है, लेकिन बाद में पता लगता है कि वो असल में शील्ड की एजेंट है.
नताशा के बढ़ते खतरों को देखकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी S.H.I.E.L.D. क्लिंट बार्टन (हॉकआई) को उसे खत्म करने भेजती है, लेकिन क्लिंट नताशा को मारने के बजाय उनकी काबिलियत देखता है और उसे सुधरने का मौका देता है, जिसके बाद वो शील्ड ज्वाइन करती है.
ब्लैक विडो फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी, यानी तब जब 2019 में एवेंजर्स एंडगेम में उसके किरदार की मौत हो जाते हैं. इस फिल्म की कहानी नताशा के शील्ड में आवने के पहले और उसके बीच की है.
फिल्म के हिसाब से नताशा का जन्म सोवियत संघ (रूस) में हुआ था. बचपन में ही उसे और उसकी बहन यलीना को ‘रेड रूम’ नाम की एक बेहद खतरनाक और गुप्त जगह पर भेज दिया गया, जहां दोनों को किलर्स बनने की ट्रेनिंग दी जाती है.
नताशा और उसकी बहन जिन्हें मम्मी-पापा कहते थे, वो दोनों असल में एजेंट्स थे, जो एक मिशन के लिए कई सालों से फैमिली बनकर रह रहे थे. नताशा को ट्रेन करने वाले भी उसके पिता रेड गार्डियन ही थे. हालांकि, बाद में वो रेड रूम को तबाह करने में उसकी मदद करते हैं.