Who is Sapna Choudhary Husband Yashveer Sahu: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने पति यशवीर साहू के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है. घरेलू हिंसा को लेकर सपना अदालत पहुंचीं. 9 जून को दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने इस मामले में सपना को अंतरिम सुरक्षा दी. साथ ही उनके पति यशवीर साहू पर ये पाबंदी भी लगा दी कि वो अगली सुनवाई तक सपना से न तो संपर्क कर सकते हैं और न उनसे मिल सकते हैं. सपना एक पॉपुलर डांसर और सिंगर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पति क्या काम करते हैं? चलिए यशवीर साहू के बारे में जानते हैं.
यशवीर साहू हिसार (हरियाणा) के रहने वाले हैं. वो 34 साल के हैं. वो सिंगर और एक्टर के तौर पर काम करते हैं. उन्होंने साल 2020 में सपना चौधरी से शादी की थी. बताया जाता है कि शादी से पहले लगभग चार सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था. यशवीर ने अपना करियर पंजाबी गानों के लिरिक्स लिखने से शुरू किया था. बाद में वो हरियाणवी गाने भी लिखने लगे थे.
यशवीर साहू के गाने और फिल्मबतौर सिंगर साल 2016 में यशवीर ने अपना पहला गाना रिलीज किया था, जिसका टाइटल था ‘थाड़ी बाड़ी’. उनका ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था. ‘शीबा की रानी’, ‘लैंडलॉर्ड’, ‘खलनायक’ उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं. सिंगर के तौर पर अपना करियर बनाने के बाद साल 2020 में उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘Gandhi Fer Aa Gea’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. अब वो म्यूजिक के साथ-साथ एक्टिंग में भी एक्टिव हैं.
ये भी पढ़ें-
Alpha का टीजर देख क्यों चकराया फैन्स का माथा? 2 मिनट के वीडियो ने छोड़े ये 4 बड़े सवाल
अब वापसी को तैयार कटरीना कैफ, कब लेकर आएंगी अपना अगला प्रोजेक्ट?
दो बच्चों के माता-पिता हैं सपना और यशवीरसपना और यशवीर दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनके दो बेटे हैं. सपना ने अक्टूबर 2020 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम पोरस है. वहीं नवंबर 2024 में दोनों दूसरी बार माता-पिता बने थे, जिसका नाम शाहवीर है. फिलहाल सपना और यशवीर शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों आ गई हैं. कोर्ट में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी. तब तक सपना से संपर्क करने पर यशवीर को अदालत ने रोक दिया है.