Alia Bhatt Alpha: YRF की फिल्म ‘ऐल्फा’ में पर्दे पर आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं. पर्दे के पीछे रहकर शिव रवैल ने बतौर डायरेक्टर इस फिल्म को लोगों के लिए तैयार किया. लेकिन इस फिल्म की टीम में एक ऐसा शख्स भी है, जिसे आप ‘ऐल्फा’ का ‘मास्टरमाइंड’ कह सकते हैं, क्योंकि इस फिल्म के बनने में सबसे बड़ी भूमिका उसी ने निभाई है. कहानी लिखने की. ‘ऐल्फा’ की कहानी एक ऐसे शख्स ने लिखी है, जो खुद एक एक्टर भी है. वो कोई और नहीं बल्कि उदय चोपड़ा हैं, जो YRF के डायरेक्टर हैं और इस कंपनी के हेड आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई हैं.
10 जून को ‘ऐल्फा‘ का टीजर सामने आया. उसमें स्टोरी के लिए उदय को क्रेडिट दिया गया है. बतौर राइटर ये उनकी दूसरी फिल्म है. इससे पहले उन्होंने ‘प्यार इम्पॉसिबल’ की राइटिंग पर भी काम किया था, जो साल 2010 में आई थी. वो फिल्म के लीड हीरो भी थे. हालांकि, उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही थी.
उदय चोपड़ा की डेब्यू फिल्मउदय अब भले ही फिल्ममेकिंग से जुड़े हुए हैं, लेकिन वो कई फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं. बतौर एक्टर उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ से डेब्यू किया था, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे. ये फिल्म YRF के बैनर तले ही बनी थी. उदय का किरदार भी काफी अहम था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. इस फिल्म को मिलाकर उदय 10 फिल्मों में एक्टर के तौर पर नजर आए हैं, जिनमें से 5 फिल्में सफल रहीं और 5 को फ्लॉप का सामना करना पड़ा.
‘मोहब्बतें’ फिल्म की उदय चोपड़ा की तस्वीर
‘मोहब्बतें’ से उदय को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, लेकिन आगे उनका एक्टिंग करियर चल नहीं पाया. उनकी अब तक एक भी सोलो फिल्म हिट नहीं रही. उनकी वही फिल्में सफल रहीं, जिनमें उनके साथ कोई दूसरा एक्टर नजर आया. आप उनकी उन 10 फिल्मों की लिस्ट नीचे देख सकते हैं.
उदय चोपड़ा के करियर की 10 फिल्मेंउदय चोपड़ा की 5 सफल फिल्मों में पहली ‘मोहब्बतें’ है, जिनमें उनके साथ शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स दिखे थे. ‘धूम’ के तीनों पार्ट में अभिषेक बच्चन उनके साथ दिखे. वहीं निगेटिव रोल में पहले पार्ट में जॉन अब्राहम, दूसरे में ऋतिक रोशन और तीसरे में आमिर खान नजर आए थे. इन चार के अलावा ‘मेरे यार की शादी है’ सेमी-हिटी थी. उसमें भी उदय चोपड़ा अकेले नहीं थे. जिमी शेरगिल भी उनके साथ नजर आए थे. यानी उन्होंने अपने करियर में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी.
ये भी पढ़ें-
Alpha का टीजर देख क्यों चकराया फैन्स का माथा? 2 मिनट के वीडियो ने छोड़े ये 4 बड़े सवाल
अब वापसी को तैयार कटरीना कैफ, कब लेकर आएंगी अपना अगला प्रोजेक्ट?
पिछले 13 सालों से उन्होंने किसी भी फिल्म में एक्टिंग भी नहीं की है. वो आखिरी बार पर्द पर ‘धूम 3’ में ही दिखे थे, जो साल 2013 में आई थी. बतौर एक्टर तो वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. अब देखना होगा कि राइटर के तौर पर उनकी कहानी ऑडियंस का दिल जीत पाती है या नहीं.