पीएम मोदी को टिम कुक की बधाई, बोले- लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली नवाचार नीतियों के लिए धन्यवाद
Indias News Hindi June 11, 2026 04:42 AM

New Delhi, 10 जून . एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने Prime Minister Narendra Modi को India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई दी.

टिम कुक ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई. साथ ही उन नवाचारों और तकनीकी विकास को समर्थन देने के लिए धन्यवाद, जो लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं.”

टिम कुक की शुभकामनाओं पर Prime Minister Narendra Modi ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि पिछले कुछ दिनों और आज देश के हर वर्ग से मिले शुभकामना संदेशों से वह बेहद भावुक और अभिभूत हैं. Prime Minister ने कहा कि भले ही वह हर व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे पाए हों, लेकिन हर शुभकामना उनके लिए बेहद मूल्यवान है.

Prime Minister मोदी ने कहा, “India की सेवा करने और देश के विकास की यात्रा में योगदान देने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. देश की जनता ने बार-बार स्थिरता, सुशासन और विकास के पक्ष में मतदान किया है. जनता का यही विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है.”

उन्होंने कहा कि वह विकसित India के संकल्प को पूरा करने और 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ काम करते रहेंगे.

इस बीच, टिम कुक ने पिछले महीने एप्पल के जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों के दौरान India को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि एप्पल ने मार्च तिमाही में रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया और India समेत लगभग सभी उभरते बाजारों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की.

टिम कुक ने बताया कि India में एप्पल की लगातार मजबूत प्रगति देखने को मिल रही है और हाल ही में कंपनी ने देश में अपना छठा स्टोर भी शुरू किया है. उन्होंने कहा कि India दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा पीसी बाजार है, लेकिन इसके बावजूद एप्पल की बाजार हिस्सेदारी अभी भी सीमित है, जो भविष्य की विशाल संभावनाओं को दर्शाती है.

टिम कुक ने India को एप्पल के लिए एक बड़ा अवसर बताते हुए कहा कि देश में तेजी से मध्यम वर्ग का विस्तार हो रहा है और कंपनी के पास वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए बेहतरीन उत्पाद मौजूद हैं. उन्होंने कहा, “मैं India को लेकर बेहद उत्साहित हूं.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.