सुनील शेट्टी की वो फिल्म, जिसमें लालू यादव ने किया काम, कमाए थे इतने करोड़
TV9 Bharatvarsh June 11, 2026 10:42 AM

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को राजनीति के लिए हर कोई जानता है. उनके पुराने बयान आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. लेकिन क्या आपने उनकी कोई फिल्म देखी है. जी हां, लालू यादव बॉलीवुड की एक फिल्म में एक्टिंग भी कर चुके हैं. वो सुनील शेट्टी, महेश मांजरेकर और जॉनी लिवर जैसे स्टार्स के साथ पर्दे पर नजर आए थे. आज यानी 11 जून को लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन है. इस मौके पर चलिए आपको उनकी उस फिल्म के बारे में बताते हैं.

यहां लालू प्रसाद यादव की जिस फिल्म की बात हो रही है वो अब से 21 साल पहले रिलीज हुई थी. पिक्चर का नाम था ‘पद्म श्री लालू प्रसाद यादव’, जो एक कॉमेडी फिल्म थी. महेश मांजरेकर ने इस फिल्म में एक्टिंग भी की थी और वो इसके डायरेक्टर भी थे. इस फिल्म की कहानी का लालू यादव के साथ तो कोई कनेक्शन नहीं था, लेकिन उन्होंने इसमें कैमियो किया था.

‘पद्म श्री लालू प्रसाद यादव’ फिल्म के किरदार

अगर आपको इस फिल्म का नाम सुनकर ऐसा लग रहा है कि इसका टाइटल लालू यादव के नाम पर ही रखा गया था, तो ऐसा नहीं है. दरअसल, फिल्म में सुनील शेट्टी ने लालचंद दिलाचंद उर्फ लालू का रोल किया था. महेश मांजरेकर के किरदार का नाम प्रसाद था. वहीं जॉनी लिवर के कैरेक्टर का नाम यादव था. इन तीनों कैरेक्टर के नाम को मिलाकर ही फिल्म का नाम ‘पद्म श्री लालू प्रसाद यादव’ था.

ये भी पढ़ें-

Alpha का टीजर देख क्यों चकराया फैन्स का माथा? 2 मिनट के वीडियो ने छोड़े ये 4 बड़े सवाल

अब वापसी को तैयार कटरीना कैफ, कब लेकर आएंगी अपना अगला प्रोजेक्ट?

‘लालू प्रसाद यादव’ फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म में एक सीन भी था, जहां पर लालू प्रसाद यादव कहते हैं कि तुम तीनों मिलकर लालू प्रसाद यादव हो और हम अकेले ही लालू प्रसाद यादव हैं. फिल्म में उनका स्क्रीनटाइम भले ही कम था, लेकिन उनका पार्ट काफी एंटरटेनिंग था. ये पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी और फ्लॉप रही थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया का अनुसार बजट 6.5 करोड़ रुपये था. वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस 2.42 करोड़ का हुआ था. यानी फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.