Pawan Kalyan Favourite Movies: इन दो हिंदी फिल्मों के मुरीद हैं पावर स्टार पवन कल्याण, एक तो OTT पर हुई थी पॉपुलर
TV9 Bharatvarsh June 11, 2026 02:43 PM

Pawan Kalyan Favourite Movies: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक बयानों को लेकर भी हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. उन्होंने न सिर्फ सिनेमा की दुनिया में बल्कि राजनीति में भी खूब नाम कमाया है और लोगों का दिल जीता है. यही वजह है कि पावर स्टार तेलुगु सिनेमा के टॉप स्टार में शामिल हैं. राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी एक्टर फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर रहे हैं. जहां दर्शक उनकी फिल्मों के फैन है. वहीं पवन कल्याण को भी 2 फिल्में खूब पसंद आई हैं.

जी हां, हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी 2 फेवरेट फिल्मों का खुलासा किया है. इसमें से एक फिल्म ने तो सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया था. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं पवन कल्याण की उन दोनों पसंदीदा फिल्मों के बारे में.

ये भी पढ़ें: Prabhas के साथ एक बड़ी फिल्म बनाने जा रहे आदित्य धर? सबसे बड़ा सच अब पता लगा

पवन कल्याण को पसंद आईं ये 2 फिल्में

पावर स्टार पवन कल्याण ने हाल ही में ANI को दिए इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा मूवीज के बारे में बात की. इस इंटरव्यू में उनसे हाल के वर्षों में बन रही राष्ट्रवादी फिल्मों के बढ़ते ट्रेंड को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि उन्हें अब तक कौन सी मूवी पसंद आई है. इस पर रिएक्ट करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि उन्हें रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ काफी पसंद आई. उन्होंने इस फिल्म की खूब तारीफ की और अपनी हालिया पसंदीदा फिल्मों के बारे में भी बताया.

पवन कल्याण ने कहा- “मुझे बारामूला फिल्म भी काफी पसंद आई थी. साल 1987-89…उस वक्त मैं श्रीनगर में था. तब वहां कई तेलुगु फिल्में शूट की जाती थीं. उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण था. कुछ लोग मुझसे पूछा करते थे कि मैं श्रीनगर में क्यों हूं. शूटिंग के दौरान हम लोग खरीदारी करने जाते थे, तो कई बार कुछ लोग हम पर ताने कसते और परेशान भी करते थे.

बारामूला फिल्म की कहानी

बता दें कि, बारामूला फिल्म को कहानी भी धुरंधर के डायरेक्टर और राइटर आदित्य धर ने लिखी है. आदित्य सुहास के निर्देशन में बनी यह अलौकिक हॉरर-थ्रिलर फिल्म में मानव कौल और भाषा सुंबली ने लीड रोल प्ले किया था. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के समर्थन से बनी यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

यह फिल्म जम्मू-कश्मीर में पिछले 30-35 वर्षों में घटी कई वास्तविक घटनाओं और पुरानी स्थानीय कहानियों से प्रेरित है. फिल्म की कहानी भी कश्मीर में बच्चों के गायब होने के मामलों, आतंकवाद के पीछे छिपे एजेंडे और कश्मीरी पंडितों के दर्दनाक अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म को सिनेमाघरों में 7 नवंबर 2025 में रिलीज किया गया था. वहीं, अब ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

पवन कल्याण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो, पवन कल्याण हाल ही में फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आए थे. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं अब ये ओटीटी फ्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 96.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें: Karuppu Box Office: विदेश से कमा डाले 80 करोड़ रुपये, दुनियाभर में 300 करोड़ पार, OTT रिलीज से पहले जान लें करुप्पु का हाल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.