Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में स्थित एक बॉयज हॉस्टल में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. छात्रा का शव हॉस्टल की सीढ़ियों पर पड़ा मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस को घटनास्थल से कुछ दवाइयां भी मिलीं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया. फिलहाल मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. हालांकि इन सबके बीच पुलिस ने उस छात्र को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे मिलने छात्रा बॉयज हॉस्टल आई थी. छात्र का नाम मोहम्मद समीर है और वह भी छात्रा के साथ पढ़ाई करता था.
बीते बुधवार 10 जून को छात्रा घर से खाना बनाकर टिफिन में पैक करके बॉयज हॉस्टल पहुंची थी और करीब 2 घंटे तक वह हॉस्टल में ही मौजूद थी. हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई थी, जिसे ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन ने छात्रा के शव को हॉस्टल की सीढ़ियों पर देखा. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. इलेक्ट्रीशियन के शोर मचाने के बाद गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि छात्रा के निजी अंगों से खून बह रहा था. वह बदहवास हाल में सीढ़ियों पर पड़ी हुई थी. पुलिस ने छात्रा के दोस्त और उसी के कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र मोहम्मद समीर को हिरासत में लिया है. पुलिस समीर से पूछताछ कर रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, उसके बाद ही पूरा मामला सामने आ जाएगा.
ये भी पढ़ें- सुसाइड या मर्डर? वाराणसी में बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर छात्रा का मिला शव, बह रहा था खून
मोहम्मद समीर कौन है?20 साल का मोहम्मद समीर जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव गांव का रहने वाला है. वो GNM के थर्ड ईयर का छात्र है. समीर की पहचान कॉलेज में ‘हीरो’ के रूप में है. वो इन्फ्युलेंस कर लेने में माहिर है और कॉलेज के कल्चरल प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है. मृतक छात्रा, जो उससे एक साल जूनियर थी, उसके प्रेम में पड़ गई थी. साल भर से दोनों रिलेशन में थे. अपने घर से कुछ न कुछ समीर के लिए बनवा के लाना और उसके साथ घंटों समय बिताना, छात्रा को अच्छा लगता था.
बुधवार को भी जिस दिन घटना घटी, छात्रा उसके लिए बिरयानी बनवाकर लाना चाहती थी, लेकिन उसकी मां ने कहा कि आज पराठा-सब्जी ले जाओ, बिरयानी किसी और दिन अपनी सहेली को खिला देना. छात्रा की सोच थी कि एक ही कॉलेज से पास आउट होकर किसी अच्छे हॉस्पिटल में जॉब करने के बाद वो दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन समीर के दिल में कुछ और ही था.
छात्रा के पिता यूपी पुलिस में कांस्टेबलघटना के दिन भी दोनों टिफिन भरे हुए थे. यानी कि दोनों ने ही खाना नहीं खाया था. हलांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये तय हो पाएगा कि छात्रा के साथ क्या कुछ हुआ था? सूत्र बता रहे हैं कि छह महीने पहले भी छात्रा प्रेग्नेंट हुई थी और उसका एबॉर्शन कराया गया था. मृतक छात्रा के पिता चंदौली में कांस्टेबल हैं. आज देर रात तक परिवार के सारनाथ थाने पहुंचने की सूचना है. परिवार की तहरीर के बाद ही आगे की कार्रवाई आगे बढ़ेगी.