Lock Upp Season 2 News: कंट्रोवर्सी, हाई-वोल्टेज ड्रामा और सनसनीखेज खुलासों के शौकीनों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना देश का विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ पूरे चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है. लेकिन इस बार कहानी में बहुत बड़ा ट्विस्ट है. ‘लॉक अप सीजन 2’ अब अपने पुराने प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रहा है. नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि ‘लॉक अप सीजन 2’ का ग्रैंड प्रीमियर 27 जून, 2026 से होने जा रहा है, जिससे ओटीटी की दुनिया में एक नया बवंडर आना तय माना जा रहा है.
‘लॉक अप सीजन 2‘ का जो सबसे बड़ा और हैरान करने वाला बदलाव सामने आया है, वो है इसका होस्टिंग पैनल. साल 2022 में आए इसके पहले सुपरहिट सीजन को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने होस्ट किया था, जहां मुनव्वर फारूकी विनर बनकर उभरे थे. लेकिन इस बार कंगना रनौत अपने बेहद व्यस्त राजनीतिक शेड्यूल और आने वाली फिल्मों की शूटिंग की वजह से इस शो का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं.
यहां देखें फराह और रितेश के साथ नेटफ्लिक्स के नए शो का प्रोमोकौन बनेंगे नए होस्ट?
View this post on Instagram
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
कंगना की जगह मेकर्स ने इस बार ‘डबल डोज़’ का इंतजाम किया है. नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट टीजर ‘लॉक अप: सच या सजा’ में मशहूर डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान और दमदार एक्टर रितेश देशमुख ₹की एंट्री दिखाई गई है. टीजर में फराह को ‘कैदी नंबर 06’ और रितेश को ‘कैदी नंबर 27’ के तौर पर दो अलग-अलग जेल की कोठरियों में बंद दिखाया गया है, जो बाद में आमने-सामने आते हैं. फराह खान अपनी हाजिरजवाबी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, जबकि रितेश देशमुख मुश्किल और सीरियस सिचुएशन को बखूबी संभालना जानते हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये दोनों मिलकर नए कैदियों की क्लास कैसे लगाते हैं.
नए अंदाज में हो रहा है शो का प्रमोशनपिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े शहरों की सड़कों पर नकाबपोश कैदी कतार में मार्च करते हुए देखे जा रहे थे. इतना ही नहीं, मुंबई और दिल्ली जैसे मीडिया हब्स में बड़े-बड़े होर्डिंग्स और थियेट्रिकल जेल के बार लगाए गए थे, जिसे देखकर लोग हैरान थे. सोशल मीडिया पर इन ‘रहस्यमयी कैदियों’ को लेकर तरह-तरह की थ्योरीज बन रही थीं. आखिरकार, नेटफ्लिक्स ने इस सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए साफ कर दिया कि ये सब ‘लॉक अप सीजन 2’ की जेल का जाल था, जो अब पूरी तरह तैयार हो चुका है.
देखें लॉक अप का अनोखा प्रमोशनल वीडियोक्या होगा सीजन 2 का फॉर्मेट?
View this post on Instagram
A post shared by Netflix India (@netflix_in)
भले ही शो का प्लेटफॉर्म और होस्ट बदल गए हों, लेकिन शो का कॉन्सेप्ट यानी इसका सबसे खतरनाक फॉर्मेट ‘सच या सजा’ बिल्कुल वैसा ही रहने वाला है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, विवादित लोग और पब्लिक फिगर्स में से चुनिंदा 14 कंटेस्टेंट को पूरे 50 दिनों के लिए एक जेलनुमा सेट में कैद कर दिया जाएगा.
इस जेल में टिकने की शर्तें कुछ इस तरह से होंगी-
चूंकि इस बार प्रोडक्शन का पूरा जिम्मा नेटफ्लिक्स के पास है, इसलिए शो का विजुअल लेवल, कैमरा सेटअप और अनसेंसर्ड कॉन्टेंट पहले से कहीं ज्यादा वाइल्ड और बोल्ड होने की उम्मीद है. हालांकि, संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट को अभी पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है, लेकिन चर्चा है कि इस बार इंटरनेट की दुनिया को हिलाने वाले कई बड़े नाम इस जेल की सलाखों के पीछे नजर आने वाले हैं.