सलमान नहीं, रणवीर सिंह-फरहान अख्तर के विवाद में इस 'खान' ने कराई थी सुलह की कोशिश, पर नहीं बनी बात
TV9 Bharatvarsh June 12, 2026 01:44 PM

Aamir Khan in Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच ‘डॉन 3′ का जो विवाद है, वो जग-जाहिर है. ये विवाद तब और भी ज्यादा बढ़ गया था जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज’ (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ नॉन- कॉपरेटिव डायरेक्ट जारी किया. हालांकि, बाद में FWICE ने अपना ये फैसला वापस ले लिया था. अब FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने डॉन 3 विवाद और रणवीर सिंह को लेकर बात की. इसी दौरान उन्होंने कहा कि जब तक ये मामला फेडरेशन के पास पहुंचा था, उससे पहले ही आमिर खान ने इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी.

‘डॉन 3’ विवाद के बीच ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि सलमान खान ने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने की कोशिश की है. मगर इनमें कोई सच्चाई नहीं थी. इसी बीच पता चला है कि सलमान खान ने नहीं, बल्कि आमिर खान ने वाकई में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी, मगर बात नहीं बन पाई थी. FWICE के अशोक पंडित ने कहा कि आमिर खान के साथ ही इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी इस विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी.

अशोक पंडित ने क्या कहा?

एक हालिया बातचीत में अशोक पंडित ने बताया कि एक प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने इस प्रोजेक्ट को लेकर FWICE से शिकायत की थी और फिल्ममेकर्स का कहना था कि वो प्री-प्रोडक्शन में पहले ही करीब 45 करोड़ खर्च कर चुके थे और शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे थे, तभी लीड एक्टर ने कथित तौर पर फिल्म छोड़ दी, जबकि प्रोडक्शन शुरू होने में बस कुछ ही हफ्ते बचे थे. अशोक पंडित ने आगे बताया कि FWICE ने रणवीर से संपर्क करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने दावा किया कि फेडरेशन ने एक्टर को लगभग डेढ़ महीने तक रिमाइंडर भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं आया.

यह भी पढ़ें – रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी या गली बॉय, किसने छापे थे ज्यादा नोट?

आमिर खान ने करवाई थी सुलह

अशोक पंडित ने कहा, “इंडस्ट्री के कई लोग, जिनमें आमिर खान भी शामिल हैं, हमारे पास मामला आने से पहले ही इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे थे. उससे भी कोई फायदा नहीं हुआ. आज रणवीर सिंह हैं. कल कोई और हो सकता है. एक्सेल के साथ यही हो रहा है. अगर कोई और होता, तो उसकी हालत बहुत बुरी हो जाती. उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ जाता. हो सकता है कि आपके पास फिल्म न करने के दस सही कारण हों. लेकिन अगर प्रोजेक्ट के लिए आपकी हामी के कारण पैसे खर्च हुए हैं, तो उन नुकसानों की भरपाई होनी चाहिए.”

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.