लापता लेडीज- नितांशी गोयल के करियर की सबसे चर्चित फिल्म ‘लापता लेडीज’ रही. इस फिल्म में उन्होंने ‘फूल कुमारी’ का मुख्य किरदार निभाया था, जो शादी के बाद ट्रेन में गलती से दूसरी जगह पहुंच जाती है. उनकी मासूमियत और दमदार अभिनय को दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह नितांशी की लीड एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी और इसी फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई.
मैदान- अजय देवगन स्टारर ‘मैदान’ में नितांशी गोयल ने ‘सीरत’ का किरदार निभाया था. यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर और कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित थी. हालांकि फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन उनकी मौजूदगी को नोटिस किया गया.
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी- ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नितांशी गोयल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. फिल्म में उनका छोटा लेकिन अहम किरदार था, जिसने उन्हें शुरुआती पहचान दिलाने में मदद की. यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी. 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था.
पोशम पा- क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘पोशम पा’ में नितांशी गोयल ने एक सेंसिटिव किरदार निभाया था. यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित थी और दो बहनों की अपराध की दुनिया में फंसने की कहानी दिखाती है. फिल्म में महिमा चौधरी, सयानी गुप्ता और रागिनी खन्ना जैसे कलाकार भी थे. ‘पोशम पा’ 23 अगस्त 2019 को रिलीज हुई थी.