Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Baga: सिटकॉम टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने कई एक्टर्स को देशभर में खूब पॉपुलैरिटी दी है. एक नाम तन्मय वेकारिया का भी है. वो इस शो में बागा का किरदार निभाते हैं, जो जेठालाल की दुकान पर काम करता है.
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले तन्मय ‘FIR’, ‘ढूंढते रह जाओगे’ जैसे शोज में भी दिखे, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘तारक मेहता’ शो ने ही दिलाई. आज वो अपने असली नाम से कम और इस शो में निभा गए अपने बागा के किरदार से ज्यादा फेमस हैं.
तन्मय वेकारिया के बारे में बताया जाता है कि एक्टिंग में आने से पहले वो एक बैंक में नौकरी किया करते थे, जहां उन्हें महीने के सिर्फ 4 हजार रुपये की सैलरी मिलती थी. पर आज वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो तन्मय वेकारिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक एपिसोड के लिए 22 हजार रुपये की फीस चार्ज करते हैं . वो इस शो के परमानेंट कैरेक्टर में शामिल हैं. ऐसे में वो इस शो के जरिए महीने के 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं
ये शो महीने में 26 दिन टेलीकास्ट होता है. बागा का किरदार लगभग हर एपिसोड का हिस्सा होता है. उनका किरदार और उनका फनी अंदाज लोगों को खूब भाता है. ये शो साल 2008 में शुरू हुआ था और तन्मय साल 2010 में इस शो से जुड़े थे. 16 सालों में इस शो ने उन्हें खूब लोकप्रियता दी है.