Upcoming Movies And Series: अगर कोई एक्टर एक साल में तीन-चार फिल्में या सीरीज में दिख जाए, तो उसकी खूब चर्चा होती है. लोग उसकी तुलना अक्षय कुमार से करने लगते हैं, जो हर साल तीन-चार फिल्में लाने के लिए जाने जाते हैं. बॉलीवुड में ही एक ऐसा एक्टर है, जिसने अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है. वो एक साल में नहीं, सिर्फ 15 दिनों में तीन प्रोजेक्ट में नजर आने वाला है. खास बात ये है कि एक फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ ही दिखने वाला है. वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि अरशद वारसी हैं.
26 जून से 10 जुलाई के बीच अरशद वारसी के तीन प्रोजेक्ट आने वाले हैं. तीन में से एक वेब सीरीज है और दो फिल्में हैं. चलिए उन तीनों प्रोजेक्ट पर नजर डालते हैं.
अरशद वारसी के तीन अपकमिंग प्रोजेक्ट1. वेलकम टू द जंगल- सबसे पहला नाम अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी समेत 25 से भी ज्यादा बड़े बॉलीवुड स्टार्स नजर आने वाले हैं. उन 25 सितारों में एक नाम अरशद वारसी का भी है. ये पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी फिल्म है.
2. प्रीतम पेडरो- डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ‘प्रीतम पेडरो’ नाम की एक सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं. ये एक क्राइम कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसमें राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी और विक्रांत मैसी दिखने वाले हैं. अरशद वारसी भी इस सीरीज का हिस्सा हैं.
3. धमाल 4- अगला और आखिरी नाम है डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म ‘धमाल 4’ का. ये ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किश्त है. इसमें अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख और रवि किशन जैसे स्टार्स अमह भूमिका हैं. इन सबके साथ अरशद वारसी भी लोगों को हंसाते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें-
कहां हैं महाभारत के द्रोणाचार्य जिन्होंने शक्तिमान में निभाया था तमराज किलविश का किरदार?
King की रिलीज से पहले राघव जुयाल के हाथ लगी हॉरर फिल्म, साथ दिखेगी सलमान खान की ये हीरोइन
शाहरुख खान की फिल्म में भी दिखेंगे अरशद वारसीअरशद वारसी 15 दिनों में इन तीन प्रोजेक्ट में तो दिखेंगे ही, साथ ही उनके खाते में एक और बड़ी फिल्म भी है, जो साल 2026 के आखिर में आएगी. वो फिल्म है शाहरुख खान की ‘किंग’, जिसकी रिलीज डेट 24 दिसंबर है. सिद्धार्थ आनंद इसके डायरेक्टर हैं. यानी अरशद एक के बाद एक धमाका करने को तैयार हैं.