Unnao News: उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. नेवादा गांव के पास किलोमीटर संख्या 387.6 पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.
मौके पर 2 की मौत, अस्पताल में 2 ने तोड़ा दमपुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे हुआ. सूचना मिलते ही थाना आसीवन पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल उपचार के लिए CHC बांगरमऊ और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया. इस प्रकार हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई.
ये भी पढ़ें- गजब! अभ्यर्थियों के मुंह में डाला मेटल डिटेक्टर, जौनपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा की अनोखी चेकिंग- Video
प्रयागराज से मेरठ जा रहे थे कार सवारप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टाटा पंच कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से मेरठ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नेवादा गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार पीछे से जा घुसी. दुर्घटना की टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
2 मृतकों की हुई पहचानपुलिस ने मृतकों में से दो की पहचान कर ली है. मृतकों के नाम उदय सिंह पुत्र राम सिंह पटेल (26) और अनुपम गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता (32) निवासी जाफरपुर उर्फ बाबूगंज, प्रयागराज बताए गए हैं, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
ट्रक में खराबी आने के कारण खड़ा था वाहनपुलिस के मुताबिक, ट्रक संख्या HR38 AB 0693 तकनीकी खराबी के कारण एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा था. इसी दौरान पीछे से आ रही टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई. जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मुआवजा और अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है.