Shaan Reaction: सिंगर्स को परफॉर्म करना ही पड़ता है…अरिजीत सिंह के प्लेबैक ब्रेक पर ये क्या बोल गए शान?
TV9 Bharatvarsh June 13, 2026 10:42 AM

Shaan Reaction: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की खबरों के बीच अब सिंगर शान का रिएक्शन सामने आया है. हाल ही में एक बातचीत के दौरान शान ने सिंगर्स के लगातार परफॉर्म करने और काम के दबाव को लेकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि गायकों के पेशे का एक अहम हिस्सा परफॉर्म करना भी है और उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसी थकान महसूस नहीं की, जिसकी वजह से उन्हें गाने से दूरी बनानी पड़े.

इस दौरान शान ने सिंगर कैलाश खेर के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आजकल गायकों से सिर्फ गाने ही नहीं, बल्कि लगातार लाइव परफॉर्मेंस देने की भी उम्मीद की जाती है. शान के इस बयान को कई लोग अरिजीत सिंह के हालिया फैसले से जोड़कर देख रहे हैं. चलिए जानते हैं शान प्लेबैक सिंगिंग ब्रेक पर क्या राय रखते हैं.

ये भी पढ़ें:धुरंधर ने इस भोजपुरी फिल्म के मेकर्स को करोड़पति बना दिया, रवि किशन की भी मौज

प्लेबैक ब्रेक को लेकर क्या बोले शान?

शान ने हाल ही में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग पर ब्रेक लेने वाले फैसले पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को ब्रेक लेने या कम काम करने के बयान को उसके करियर के अंत के रूप में नहीं देखना चाहिए. शान कहते हैं कि- मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह बात पत्थर की लकीर की तरह कही है. पहले भी कई कलाकार कह चुके हैं कि अब बस, मैं छोड़ रहा हूं, लेकिन कुछ समय बाद वे फिर वापस आ जाते हैं. मुझे लगता है कि लोग इस बात को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से ले रहे हैं.”

View this post on Instagram

A post shared by Shaan Mukherji (@singer_shaan)

म्यूजिक इंडस्ट्री में आया बदलाव

म्यूजिक इंडस्ट्री में आए बदलावों पर बात करते हुए शान ने कहा कि आज के दौर में म्यूजिक की दुनिया पहले से कहीं ज्यादा खुली और अवसरों से भरी हुई है. उन्होंने बताया कि अब कलाकारों को अपना संगीत लोगों तक पहुंचाने के लिए किसी बड़े म्यूजिक लेबल या संगीतकार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है.

शान के मुताबिक, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और इंडिपेंडेंट म्यूजिक के बढ़ते ट्रेंड ने कलाकारों को अपनी पहचान बनाने का नया रास्ता दिया है.. अब लोग खुद म्यूजिक बना रहे हैं, उसे रिलीज कर रहे हैं और सीधे दर्शकों तक पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि आज की म्यूजिक इंडस्ट्री पहले की तुलना में कहीं ज्यादा Miscellaneous और Competitive हो गई है.

कैलाश खेर की बात भी की याद

बातचीत के दौरान शान ने सिंगर कैलाश खेर की एक दिलचस्प बात भी याद की. उन्होंने बताया कि कैलाश खेर अक्सर इस बात का जिक्र करते थे कि गायकों से किसी भी कार्यक्रम, पार्टी या सामाजिक समारोह में अचानक गाना गाने की उम्मीद की जाती है. हालांकि शान का मानना है कि उन्होंने कभी इस तरह की मांगों से थकान महसूस नहीं की और उन्हें हमेशा म्यूजिक के जरिए लोगों से जुड़ने में मजा आता है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो एक्टर, जो सिर्फ 15 दिनों में ला रहा 2 फिल्में और एक सीरीज

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.