ICC Womens T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पटखनी देकर धमाकेदार शुरुआत करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नजरें अब अपनी लगातार दूसरी जीत पर हैं. टूर्नामेंट के अपने दूसरे ग्रुप मैच में टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड्स से होने जा रहा है. लीड्स के ऐतिहासिक हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी खास और ऐतिहासिक होने वाला है. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा.
पहली बार टी20 इंटरनेशनल में आमने-सामनेक्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और नीदरलैंड्स की महिला टीमें किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच इस सबसे छोटे फॉर्मेट में कभी कोई भिड़ंत नहीं हुई है, जिसके चलते इस मुकाबले को लेकर फैंस में एक अलग ही उत्साह है.
26 साल पुराना है आखिरी भिड़ंत का इतिहासभले ही दोनों टीमें पहली बार टी20 मैच खेल रही हों, लेकिन वनडे क्रिकेट में इनका पुराना इतिहास रहा है. भारत और नीदरलैंड्स के बीच अब तक कुल 3 वनडे मैच खेले गए हैं और इन तीनों ही मैचों में भारतीय टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. दिलचस्प बात यह है कि साल 2000 के बाद से यानी पिछले 26 सालों में दोनों टीमों के बीच कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है. ऐसे में ढाई दशक से भी ज्यादा समय के बाद यह दोनों टीमें किसी इंटरनेशनल मंच पर टकराएंगी.
नीदरलैंड्स का पहला टी20 वर्ल्ड कपनीदरलैंड्स की महिला क्रिकेट टीम के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप काफी खास है क्योंकि वो पहली बार इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनी है. हालांकि, टूर्नामेंट में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें अपने पहले मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अपनी पहली जीत की तलाश में जुटी नीदरलैंड्स की टीम के सामने अब मजबूत भारतीय टीम की चुनौती होगी. शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया इस ऐतिहासिक मैच को जीतकर सेमीफाइनल की राह को और आसान करना चाहेगी, वहीं नीदरलैंड्स उलटफेर के इरादे से मैदान पर उतरेगी.