भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कौशल सहयोग और संबंधों को मजबूती देने पर चर्चा
Indias News Hindi June 16, 2026 01:43 AM

कैनबरा, 15 जून . ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में India के उच्चायुक्त (एचसीआई) और ऑस्ट्रेलिया के स्किल्स और ट्रेनिंग मंत्री ने Monday को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच चल रहे स्किल्स सहयोग पर चर्चा की.

ऑस्ट्रेलिया में India के उच्चायोग ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, “India के उच्चायुक्त नागेश सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के स्किल्स और ट्रेनिंग मंत्री एंड्रयू जाइल्स से शिष्टाचार मुलाकात की.”

हाई कमीशन ने बताया, “दोनों ने India और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे स्किल्स सहयोग पर चर्चा की, जो दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक अहम हिस्सा है. साथ ही इस सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बात हुई, ताकि दोनों देशों को इसका फायदा मिल सके.”

इसी दिन, उच्चायुक्त ने विक्टोरिया की प्रीमियर जेसिंटा एलन एमपी से भी मुलाकात की और भारत-विक्टोरिया के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.

India के उच्चायोग ने लिखा, “India के उच्चायुक्त नागेश सिंह की विक्टोरिया की जेसिंटा एलन एमपी के साथ एक गर्मजोशी भरी और उपयोगी मुलाकात हुई. बातचीत में व्यापार, शिक्षा, इनोवेशन, स्किल्स, संस्कृति और प्रवासी भारतीयों से जुड़े मुद्दों पर भारत-विक्टोरिया संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा हुई.”

उच्चायोग ने कहा, “India और विक्टोरिया के बीच एक मजबूत साझेदारी है, जिसकी नींव जीवंत भारतीय प्रवासी समुदाय और लगातार बढ़ते संस्थागत संबंधों पर टिकी है.”

पिछले दिसंबर में India और ऑस्ट्रेलिया ने कौशल विकास, कामकाजी लोगों की आवाजाही और तेजी से बढ़ती स्पोर्ट्स इकॉनमी में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक अहम द्विपक्षीय बैठक की थी. यह बैठक New Delhi में थर्ड ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन एंड स्किल्स काउंसिल (एआईईएससी) के तहत हुई थी.

इस बैठक की सह-अध्यक्षता कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और ऑस्ट्रेलिया के मंत्री एंड्रयू जाइल्स ने की थी.

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और इस बढ़ते सहयोग को व्यवस्थित तरीकों से आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया.

दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि म्यूचुअल रिकॉग्निशन ऑफ क्वालिफिकेशंस (एमआरक्‍यू) व्यवस्था को जल्दी लागू किया जाए और ऐसे ब्रिज कोर्स तैयार किए जाएं, जिनसे लोगों के कौशल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार ढाला जा सके और कामकाजी लोगों की आवाजाही आसान हो.

खास तौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि उन्नत निर्माण जैसे क्षेत्रों में कुशल श्रमिकों को तैयार किया जाए, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बड़े खेल आयोजनों से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किया जा रहा है.

एवाई/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.