
Bengaluru, 15 जून . Bengaluru से BJP MP तेजस्वी सूर्य ने राज्य Government और Chief Minister डीके शिवकुमार पर निशाना साधा. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में Bengaluru की मौजूदा स्थिति, बारिश से उत्पन्न समस्याओं और बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर कांग्रेस Government को घेरा.
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि Bengaluru में बारिश शुरू हो चुकी है और आम जनता को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन Government के पास अब तक यह स्पष्टता नहीं है कि शहर का प्रभारी मंत्री कौन है? उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया.
BJP MP ने कहा कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं, मेट्रो परियोजनाओं में बाधाएं हैं और बुनियादी समस्याएं लगातार बनी हुई हैं, लेकिन Government आंखें बंद कर बैठी हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना इंजन के कार नहीं चलाई जा सकती. Chief Minister को अब इस अंतहीन अव्यवस्था पर रोक लगाकर Bengaluru को राहत देनी चाहिए.
इसके साथ ही तेजस्वी सूर्या ने बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर भी Chief Minister डीके शिवकुमार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह परियोजना Chief Minister की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा का प्रतीक बन गई है. उनका कहना है कि परियोजना को आगे बढ़ाने से पहले किसानों से न तो पर्याप्त चर्चा की गई और न ही उन्हें विश्वास में लिया गया. भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता और उचित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी भूमि अधिग्रहण से पहले स्पष्ट जानकारी, परामर्श और पारदर्शिता का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister शिवकुमार Prime Minister के नाम का सहारा लेकर अपनी परियोजना को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
BJP MP ने कहा कि किसानों की जमीन किसी की निजी जागीर नहीं है और Government को उनकी सहमति तथा विश्वास हासिल किए बिना आगे नहीं बढ़ना चाहिए. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर निखिल कुमारस्वामी से बातचीत की और किसानों के हित में चल रहे आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है.
बिदादी टाउनशिप परियोजना को लेकर राज्य में Political बहस लगातार तेज हो रही है. विपक्षी दल Government पर किसानों की चिंताओं की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि राज्य Government परियोजना को विकास के लिए आवश्यक बता रही है.
–
एएमटी/डीकेपी