सुसाइड से पहले संचिता उगाले ने सुशांत को लेकर किया पोस्ट, भाई ने लगाए इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप
राहुल यादव June 16, 2026 11:12 AM

Sanchita Ugale Sushant Singh Rajput Connection: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले ने 22 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्होंने सुसाइड कर लिया. उनकी मौत की खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया. उनकी मौत में इत्तेफाक की बात ये रही है कि जिस दिन 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था ठीक उसी दिन उन्होंने भी ये बड़ा कदम उठाया. ऐसे में अब बहन की मौत पर भाई का स्टेटमेंट भी सामने आया है. उन्होंने सुशांत की मौत के साथ इस घटना के तार जोड़ दिए.

दरअसल, हाल ही में संचिता उगाले के भाई आकाश उगाले ने मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने बहन संचिता की मौत को लेकर बड़ा दावा किया कि इंडस्ट्री में दबाव के कारण उनकी बहन और सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम उठाया.

भाई ने जोड़े सुशांत सिंह राजपूत से संचिता के सुसाइड के तार

संचिता उगाले के भाई आकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अभी उसने 14 जून, 2026 को करीबन शाम को 7 बजे उसने सुसाइड किया. कल से कम प्रोसेस फॉलो कर रहे हैं. अभी हम पोस्टमार्टम के लिए गए थे. मेरे भाई ने एक प्रोफाइल शेयर की, जिसमें मेरी बहन संचिता का फोटो लगा है.'

'बुड्ढे आदमी के साथ खुश हो?' ट्रोल्स के सवाल पर भड़कीं शूरा खान, कहा- 'वो विंटेज मॉडल हैं...'

संचिता के प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट में सुशांत से जुड़ी पोस्ट होने का दावा किया और कहा, 'इसमें कल एक रील पोस्ट हुई थी. सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्टेक्सट में क्लिप्स हैं और इसमें लिखा था कि फिर से 14 जून. इसका मतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को सुसाइड किया था. इसने भी कल सुसाइड किय 14 जून. कैप्शन में लिखा, हम आपको मिस करते हैं सुशांत. इसका साफ-साफ लगता है कि ये मेरी बहन की आईडी है और इस आईडी की लास्ट पोस्ट 2 जून की है. इस हिसाब से अंदाजा लगा सकते हैं कि ये आईडी अभी बनी है.'

 

आकाश का दावा- इंडस्ट्री दबा देती है...

इतना ही नहीं, आकाश ने बहन संचिता उगाले की मौत का ठिकरा इंडस्ट्री के प्रेशर पर फोड़ा और आरोप लगाते हुए कहा, 'ये जो इंडस्ट्री है, इसका दबाव रहता है. धमकी देती है. जैसे सुशांत सिंह राजपूत को किया. उसको खा लिया अंदर से खोखला कर दिया. इसमें बड़े-बड़े लोगों का हाथ रहता है. हमारी इंडिया में पावर गेम चलता है. हमारी जैसे मिडिल क्लास फैमिली से जो लड़के और लड़कियां जाते हैं उन्हें दबा दिया जाता है. इसे पूरे भारत वर्ष को संज्ञान में लेना चाहिए.' इसके साथ ही आकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे से हाथ जोड़कर मामले का संज्ञान लेने की विनती भी की.

साउथ की एक फिल्म, जिसने बॉलीवुड की 9 फिल्मों को अकेले ही चटाया धूल, इतना कमाया प्रॉफिट

संचिता की मौत पर पुलिस का आया बयान

इसके साथ ही संचिता उगाले की मौत पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. सोशल मीडिया सामने आए पुलिस के स्टेटमेंट के वीडियो में एक अधिकारी ने कहा, '14 जून, 2026 को संचिता उगाले ने सुसाइड किया. उनके किसी भी तरह के विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस अपना काम कर रही है.'

संचिता सुसाइड केस में अब तक क्या हुआ?

इसके अलावा अगर बात की जाए कि संचिता उगाले के केस में अब तक क्या-क्या हो चुका है तो बता दें कि संचिता सुसाइड की घटना रविवार 14 जून की शाम 6.30-7.30 के बीच घटी थी. एक्ट्रेस नालासोपारा में अपने पेरेंट्स के साथ रहती थीं. बताया जाता है कि घटना के समय उनके घर में कोई नहीं था. घर के सदस्य बाहर गए थे और इसी बीच घटना घटित हुई. पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर घर के अंदर साड़ी से फांस लगाकर जान दे दी.

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

बताया जाता है कि घर वाले जब घर पहुंचे तो उन्हें बेटी की लाश पंखे से लटकी मिली और फिर तुरंत उन्होंने अधिकारियों को बताया. लोकल पुलिस मोके पर पहुंची और मौत के पीछे की वजहों की तहकीकात करना शुरू कर दिया. फिलहाल मौके पर कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस की ओर से एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस पर्सनल और प्रोफेशनल हर तरीके से जांच कर रही है. ताकि मौते के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके. पुलिस ने घरवालों का बयान भी दर्ज कर लिया है.

इन टीवी शोज में नजर आ चुकीं संचिता उगाले

बहरहाल, अगर संचिता उगाले की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. वो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' जैसे शो में सुकून बनकर लाइमलाइट चुरा चुकी हैं. इसके साथ ही उन्हें विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में ताराबाई के रोल में भी देखा गया था. इसके अलावा वो 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' में भी नजर आ चुकी हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.