NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. Telegram पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है. NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को होगा. टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा. मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रहेगा. NTA ने कहा है कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम को सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है.
NTA के मुताबिक, कुछ गिरोह टेलीग्राम चैनलों के जरिए छात्रों और उनके परिवारों को कथित प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठग रहे थे. “Paper Leaked NEET”, “Re-NEET 2026” और “Private Mafia” जैसे नामों वाले कई चैनलों पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की मांग की जा रही थी. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित है और परीक्षा से पहले किसी के पास उपलब्ध नहीं है.
टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगाNTA ने बताया कि कई मामलों में टेलीग्राम के मैसेज एडिट फीचर का गलत इस्तेमाल किया गया. परीक्षा होने के बाद पुराने मैसेज में असली प्रश्नपत्र जोड़कर उसे ऐसे दिखाया जाता था, मानो प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गया हो. इसी तरह की फर्जी ‘पेपर लीक’ सामग्री फैलाने पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है. इसलिए इस पर यानी टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी रोक रहेगा.
21 जून की परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसलागृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), विभिन्न राज्यों की पुलिस और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने मिलकर कई फर्जी Telegram चैनलों और बॉट्स को हटाने की कार्रवाई की है.
NTA ने कहा कि उसे पता है कि Telegram का उपयोग लाखों लोग पढ़ाई, नौकरी और व्यक्तिगत कामों के लिए करते हैं, इसलिए उन्हें होने वाली असुविधा के लिए खेद है. हालांकि, यह प्रतिबंध केवल सीमित अवधि के लिए लगाया गया है ताकि 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 री-परीक्षा को सुरक्षित ढंग से कराया जा सके.
किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें- NTAएजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें और परीक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और NTA के सत्यापित सोशल मीडिया खातों से ही प्राप्त करें. बता दें कि 3 मई को NEET UG परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. अब 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी. 22 लाख कैंडिडेट्स नीट री-एग्जाम में शामिल होंगे.