
एवियन, 16 जून . जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए India के Prime Minister Narendra Modi फ्रांस के एवियन पहुंचे. Monday को फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने 52वें जी7 समिट का औपचारिक उद्घाटन किया था.
आगमन के बाद पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आगमन की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वे विश्व नेताओं के साथ मुलाकात करने और वैश्विक महत्व के प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए उत्सुक हैं.
आगे कहा, “India एक अधिक सतत और समृद्ध भविष्य के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”
Prime Minister स्लोवाकिया से जिनेवा होते हुए एवियन पहुंचे हैं. जिनेवा पर विमान से उतरते ही स्विट्जरलैंड के President गाय पारमेलिन ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ” एयरपोर्ट पर मैं स्विट्जरलैंड के President से मिला और हम दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई.”
वहीं विदेश मंत्रालय ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए बताया कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.
जी7 सम्मेलन फ्रांस के रिसॉर्ट शहर एवियां-ले-बैंस में आयोजित किया गया है. यहां दुनिया की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाओं के नेता और आमंत्रित साझेदार देश वैश्विक आर्थिक, Political और पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करते हैं. 3 दिन तक चलने वाले इस समिट में सबसे पहले अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे.
इसके बाद जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्त्ज, इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर, कनाडाई पीएम मार्क कार्नी, जापान की पीएम सनाए ताकाइची समेत कई विश्वस्तरीय नेता पहुंचे. अमेरिका-ईरान पीस डील के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद की जा रही है.
बता दें, पीएम मोदी वर्तमान यूरोपीय देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में फ्रांस पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने स्लोवाकिया का दो दिवसीय दौरा पूरा किया. पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने वाला बताया.
–
केआर/