'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम अमन वर्मा की टीवी पर दमदार वापसी, स्टार प्लस के इस शो में आएंगे नजर
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 17, 2026 12:42 AM

छोटे पर्दे के जाने-माने एक्टर अमन वर्मा टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. वो जल्द ही स्टार प्लस के अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'ये फितूर तेरा' में नजर आएंगे. वेद राज के स्टोरी स्क्वेयर प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रहा शो 'ये फितूर तेरा' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. दर्शक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो में ईशान धवन और देबचंद्रिमा सिंघा रॉय जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में नजर आएंगे. 

'ये फितूर तेरा' में अमन वर्मा की एंट्री
अमन वर्मा की एंट्री से शो की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है. वो अलग-अलग तरह के किरदारों को आसानी से निभाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टीवी, फिल्मों और रियलिटी शोज में काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है. पारिवारिक ड्रामा हो या फिल्म 'बागबान' में उनकी भूमिका, या फिर होस्ट के तौर पर उनकी मौजूदगी, हर जगह उन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 

ः उर्मिला मातोंडकर के Ex पति मोहसिन ने की दूसरी शादी, पत्नी निधा संग निकाह की तस्वीरे शेयर कर लिखा-‘तुमने मेरी ज़िंदगी में रोशनी भर दी’

'ये फितूर तेरा' में अहम किरदार निभाएंगे अमन वर्मा
टीवी शो 'ये फितूर तेरा' में अमन वर्मा एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. इस शो की कहानी प्यार, रिश्तों और भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें रोमांस और ड्रामा के साथ कई ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे, जिससे शो और ज्यादा दिलचस्प बन जाएगा. स्टार प्लस लगातार नए फिक्शन शोज़ लेकर आ रहा है. ऐसे में अमन वर्मा की वापसी उनके फैंस के लिए खास है. इस शो को जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा. 

अमन वर्मा की दमदार वापसी
बता दें कि अमन वर्मा ने अपने लंबे करियर में कई सीरियल्स और फिल्मों में यादगार किरदार निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया है. स्मृति ईरानी का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'बागबान' और लोकप्रिय गेम शो 'खुल जा सिम सिम' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनकी एक्टिंग को आज भी दर्शक याद करते हैं. अब अमन वर्मा की दमदार वापसी को लेकर दर्शक बहुत उत्साहित हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.