'उसे टॉर्चर किया जा रहा था', संचिता उगाले की मौत से टूटे पिता, बोले- वो डिप्रेशन में चली जाती थी
संदीप मेहरा June 17, 2026 12:42 AM

Sanchita Ugale Suicide Case: हाल ही में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. उभरती हुई एक्ट्रेस संचिता उगाले ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इसी बीच दिवंगत एक्ट्रेस के पिता मच्छिन्द्र उगाले ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी डिप्रेशन में रहा करती थी. 

अच्छे मूड में भी अचानक डिप्रेशन में आ जाती थी

22 वर्षीय संचिता उगाले अपने परिवार के साथ नालासोपारा में रहती थीं. रविवार शाम को जब उनके घर पर कोई नहीं था तब उन्होंने सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली थी. सीरियल 'कुमकुम भाग्य' और फिल्म 'छावा' में काम कर चुकी संचिता के पिता ने अब एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, 'वह परेशान रहती थी. उसने हमें कारण नहीं बताया, बस वह परेशान रहती थी. यहां तक ​​कि जब वह अच्छे मूड में दिखती थी, तब भी वह अचानक डिप्रेशन में आ जाती थी.'

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sanchita Ugale (@sanchita_ugale) द्वारा साझा की गई पोस्ट

ये भी पढ़ें: 'बेचारी परेशान थी', संचिता उगले के निधन से सदमे में को-स्टार सोरब बेदी, कहा- दो दिन पहले ही बात हुई थी

'हमारी गलती समझो...'

एक्ट्रेस के पिता के मुताबिक वो और उनकी फैमिली संचिता के साथ वक्त बिताती थी और उनके साथ आना-जाना भी करती थी, लेकिन रविवार को घर में खुद को अकेली पाकर एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया. मच्छिन्द्र उगाले ने आगे कहा, 'ये बात हमारे ध्यान में आई थी और इसी के लिए हम उसके साथ रोज आना-जाना करते थे. बस उतना ही वक्त, समझो कि आधा घंटा हम उसके साथ नहीं थे, वो हमारी गलती समझो. लेकिन वो इतने डिप्रेशन में चली गई, ये हमें मालूम नहीं था कि वो ऐसा कदम उठाएगी.'

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sanchita Ugale (@sanchita_ugale) द्वारा साझा की गई पोस्ट

उन्हों आगे कहा, 'बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था. कोई न कोई पैसे को लेकर या किसी न किसी बात को लेकर मांग करके, टॉर्चर और हैमरिंग कर ही रहा था. किसी न किसी मामले में ये हो ही रहा था. मतलब, वो बात अब मेरे सामने साफ होगी ही, पर निश्चित रूप से ऐसा हो रहा था.'

प्रशासन से की ये मांग

एक्ट्रेस के पिता ने प्रशासन से बात करते हुए कहा, 'प्रशासन से मांग बस एक ही है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिलना चाहिए. मेरी...मेरी बेटी क्या, भारत की सभी बेटियां क्या...आखिर वो मेरी ही बेटी है.'

पुलिस की माने तो एक्ट्रेस ने अपने पैरेंट्स और छोटी बहन के साथ नालासोपारा ईस्ट में साई संतोषी बिल्डिंग में रहती थी. रविवार शाम को उन्होंने 7 बजे से 7:30 बजे के बीच सुसाइड कर लिया था. एक्ट्रेस ने कुमकुम भाग्य और छावा फिल्म के अलावा दिलवाली दुल्हा ले जाएगी शो में भी काम किया था.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.