टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों का सच सामने आएगा तो कहीं कहानी नया मोड़ लेगी. कई किरदारों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है, जो दर्शकों को हैरान कर देगा. आइए जानते हैं टॉप 5 टीवी सीरियल्स के स्पॉइलर्स.
'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर टीवी शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में ईशानी और बंकू की शादी को लेकर बड़ा ड्रामा होने वाला है. अनुपमा अपना फैसला सुनाएगी कि वो ईशानी और बंकू को एक-दूसरे को समझने के लिए पूरे 1 साल का वक्त दे रही है. इस दौरान ईशानी को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा और बंकू को अलग रहकर अपनी पहचान बनानी होगी. इस फैसले से पाखी काफी बौखला जाएगी. वहीं, वसुंधरा अनुपमा के इस फैसले की तारीफ करेगी और पाखी का साथ छोड़ देगी.