'370 रुपये बिरयानी' विवाद में प्रणीत के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर, बोले- 'एक लिमिट होती है'
निशा शर्मा June 17, 2026 12:42 AM

'370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणीत मोरे काफी ट्रोल हो रहे हैं. हालांकि प्रणीत ने मामले को लेकर माफी भी मांग ली है फिर भी उनकी खूब आलोचना हो रही है. ऐसे में स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी प्रणीत के सपोर्ट में उतरे हैं उन्होंने इसमें शामिल लोगों को निशाना बनाना बंद करने और सोशल मीडिया यूज़र्स से इस मामले को यहीं छोड़ने की अपील की है.

प्रणीत मोरे के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारूकी
बता दें कि मुनव्वर ने सोशल मीडिया यूज़र्स से इस विवाद को और आगे न बढ़ाने की अपील की है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए, कॉमेडियन ने माना कि घटना के दौरान की गई कुछ बातें गलत थीं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इसमें शामिल लोगों को पहले ही काफ़ी सज़ा मिल चुकी है. मुनव्वर ने कहा, "मुझे लगता है कि अब हम सबको रुक जाना चाहिए. कॉमेडियन ने बहुत गलत बात कही, क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई. उस लड़की ने भी जो बात कही उससे में डिसएग्री करता हूं उन्होंने जो बोला मुझे सुनना पसंद नहीं है. लेकिन एक लेवल होता है."

मुनव्वर ने आगे कहा "एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई, सब हो गया. उनके साथ उनकी बातों के लिए बहुत बुरा हुआ है, लेकिन अब थम जाओ. कंटेंट के नाम पर जो उन्हें निचोड़ा जा रहा है बस करो भाई.” उन्होंने नोट का एंड करते हुए कहा, "उन लोगों ने जो बात बोली, उसका अंजाम उन्हें मिल गया. जब किसी की लाश निकलेगी ना, तब तुम्हें समझ आएगा. बस करो अब. हर चीज़ की एक लिमिट होती है, लीगली उन पर जो होना होगा हो जाएगा पर तुम अब चुप हो जाओ"

:- Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानें- कितना वसूला बजट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood News (@bolly_newssss)

क्या है 370 रुपये की बिरयानी विवाद?
बता दें कि प्रणीत मोरे के हालिया स्टैंड-अप शो का एक वीडियो वायरल हो गया था और उस क्लिप की ऑनलाइन काफ़ी आलोचना होने के बाद विवाद शुरू हो गया था. क्लिप में, 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा था कि उन्होंने एक डेट के दौरान चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर 370 खर्च किए थे और इसलिए उन्हें उस खर्च का "रिटर्न" मिलने की उम्मीद थी. उनके इस कमेंट पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया आई और लोगों ने प्रणीत और हिमांशु दोनों की आलोचना की. भारी विरोध के बाद, हिमांशु और प्रणीत दोनों ने वीडियो जारी करके माफ़ी मांगी और कुछ समय के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिए.

इस विवाद के बाद हिमांशु को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं. उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. वह 'स्टारविक डिज़ाइन' में काम करते थे और कंपनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके यह फ़ैसला सुनाया था. इतना ही नहीं, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया है. विवादित कमेंट के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित और हिमांशु को समन भेजा है.

:-Monday Box Office: मंडे को 'पेद्दी' के आगे 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, कंगना और मनोज की फिल्में पड़ी सुस्त, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.