Noida News: कॉल गर्ल बताकर वायरल की MBA छात्रा की फोटो, तंग आकर उठाया खौफनाक कदम; 3 आरोपी गिरफ्तार
TV9 Bharatvarsh June 17, 2026 02:43 AM

Noida News: एमबीए की छात्रा को सोशल मीडिया पर बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के मामले में नोएडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि युवको ने छात्रा को गलत तरीके से कॉल गर्ल बात कर उसकी फोटो और नंबर वायरल किए जिससे परेशान होकर छात्र ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया. फिलहाल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक बरेली की रहने वाली छात्रा नोएडा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी. कुछ समय पहले उसकी एक युवक से दोस्ती हुई थी लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवक ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर छात्र को बदनाम करने की साजिश रची. आरोपियो ने छात्रा की फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालकर उसे कॉल गर्ल बताना शुरू कर दिया. इसके बाद छात्रा को लगातार अनजान लोगों के फोन आने लगे जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई.

मोबाइल पर फोटो भेज बनाते थे दबाव

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र की फोटो वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर परेशान कर रहे थे. लगातार हो रही प्रताड़ना से दुखी होकर छात्र ने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा कदम उठाने का प्रयास किया. घटना के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले में शिकायत मिलने के बाद नोएडा की सेक्टर 58 थाना पुलिस ने जान शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, की छात्रा के फोटो और नंबर उन्होंने किस-किस प्लेटफार्म पर शेयर किए थे.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.