मकर की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, वृषभ की किस्मत का चमकेगा सितारा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा June 17, 2026 06:12 AM
Rashifal: आज 17 जून 2026 दिन बुधवार है.पंचांग के अनुसार शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष तृतीया रात्रि 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगा,उपरांत चतुर्थी ,तिथि आरम्भ हो जाएगी.सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो शनि मीन राशि में है,राहु कुम्भ राशि विराजमान रहेगे,मंगल मेष राशि में रहेगे,देव गुरु बृहस्पति और शुक्र कर्क राशि में रहेगे ,बुध मिथुन राशि में हैं,सूर्य ,मिथुन राशि में है.चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेगे.
दोपहर 12:01 उपरांत कर्क राशि में संचरण करेगे आज का दिन कैसा रहेगा अगर आप जानना चाहते है,तो चिंता नहीं करे आपकी राशि पर पड़ने वाले ग्रह तथा नक्षत्रों के प्रभाव कैसा,रहेगा,आइए जानते है,ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे और चौथे दोनों भाव में रहेंगे जिसे पारिवारिक जीवन आज का दिन पारिवारिक दृष्टिकोण से खुशियों भरा रहेगा. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे घर के वातावरण में हर्ष का संचार होगा. किसी सम्माननीय व्यक्ति से मुलाकात आपके परिवार के लिए गौरव का क्षण लेकर आएगी.
प्रेम जीवन: प्रेम और रिश्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता पक्का होने के अच्छे योग बन रहे हैं. यदि आप लंबे समय से अपने पार्टनर की तलाश में थे, तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. फंसे हुए सरकारी काम आज पूरे होंगे और आपको उसमें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा. व्यापार में भी मित्रों के सहयोग से कोई नई योजना बन सकती है.
करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहने वाला है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. करियर में यात्रा करने की संभावना बन रही है.
आर्थिक स्थिति: आज के दिन धन की आवक-जावक जारी रहेगी. सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ आयोजनों पर धन खर्च होगा. लेकिन चिंता की कोई बात नहीं, क्योंकि यह खर्च आपके सम्मान और संबंधों के लिए होगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने के बाद भी बचत करना मुश्किल हो सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. दिनभर की भागदौड़ और व्यस्तता के कारण शाम को शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. मानसिक शांति बनी रहेगी, क्योंकि पारिवारिक सुख और रिश्तों में मिली मिठास आपको तरोताजा कर देगी.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज बुधवार के दिन बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए किसी गरीब या ब्राह्मण को हरी सब्जियों का दान करें. साथ ही बुद्धवार को गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है.
वृषभ राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा दूसरे और तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज गृहस्थ जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे. घर में किसी पुराने मतभेद का समाधान भी संभव है. आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के लोग आपके प्रति सम्मान और स्नेह महसूस करेंगे.
प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ संकेत दे रहा है. यदि आप किसी व्यक्ति को लंबे समय से मन ही मन चाहते हैं, तो अपने भाव व्यक्त करने का यह उचित समय है. आपकी बात को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच समझ और विश्वास और गहरा होगा.
व्यापार और नौकरी: व्यापार में लाभ और विस्तार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. कोई नई डील या योजना आगे बढ़ सकती है जिससे भविष्य में लाभ की संभावना बनेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है और पदोन्नति या प्रशंसा मिलने के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह समय अनुकूल है. नए प्रोजेक्ट या कार्य की शुरुआत सफल हो सकती है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे अब गति पकड़ेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना बढ़ेगी.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत स्थिति का संकेत दे रहा है. धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना उचित रहेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी और मानसिक तनाव में कमी आएगी. आप स्वयं को हल्का और सक्रिय महसूस करेंगे.
शुभ संकेत शुभ अंक: 9
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना आपके लिए सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला रहेगा.
मिथुन राशिफल
पारिवारिक जीवन: चंद्रमा आपके राशि के पहले तथा दूसरे दोनों भाव में संचरण करेंगे, जिसे घर का वातावरण आज थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. संतान के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपको मन की पीड़ा हो सकती है. बच्चों की बातों को समझने की कोशिश करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें. परिवार के सदस्यों के साथ उच्च स्वर में बात न करें.
प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज दूरियां बढ़ सकती हैं. आपका पार्टनर आपकी उदासीनता से नाराज हो सकता है. आज किसी भी बहस में उलझने से बचें, अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती है. एक-दूसरे को दिलाई गई बातों का असर आज भी देखने को मिलेगा.
व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर दिन थोड़ा कठिन रहेगा. अधिकारियों और सहकर्मियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. उनकी आलोचना से आहत होने के बजाय अपने काम में ध्यान लगाएं. व्यापार में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए बड़े निर्णय टालें. विरोधियों से सावधान रहें, वे आपकी गलतियों का फायदा उठा सकते हैं.
करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता कम लगेगी. मन चंचल होने से पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. करियर के मोर्चे पर भी आज नई शुरुआत करने का दिन नहीं है. जो काम हाथ में हैं, उन्हें ही धैर्यपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति: आज धन का खर्च अधिक हो सकता है. अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है. आज लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें और धन कहीं उधार न दें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. मानसिक चिंता का असर सीधे शरीर पर दिखेगा, जिससे आपको थकान और कमजोरी महसूस होगी. आराम करें और योग या ध्यान करें ताकि मन शांत हो सके.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज के दिन का सबसे बड़ा उपाय है 'मौन' रहना. जितना हो सके कम बोलें और अपनी ऊर्जा बचाएं. किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. शिव जी को जल चढ़ाएं और मन में 'ऊं नमः शिवाय' का जाप करें, इससे मन को शांति मिलेगी.
कर्क राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश तथा पहले दोनों भाव में संचरण करेंगे जिसे घरेलू मोर्चे पर आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद या तर्क-वितर्क से दूरी बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करना स्थिति को और बिगाड़ सकता है. दोपहर के बाद जब आपका मूड बेहतर होगा, तो परिजनों का साथ आपको खुशी और उत्साह का अनुभव कराएगा.
प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में आज एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है. अपने पार्टनर पर क्रोध करने या जिद पर अड़ने से बचें. शांति से बात करने से मन की बात कहना आसान होगा. दिन के उत्तरार्ध में आप अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करके खुश महसूस करेंगे.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको नियमों का पालन करना होगा. नियम विरुद्ध कोई भी काम करने से बिल्कुल बचें, वरना इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करें. दोपहर बाद काम की गति में सुधार आएगा और आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे.
सिंह राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश तथा द्वादश भाव दोनों भाव में संचरण करेंगे,आज के दिन परिवार के वातावरण में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद होने की संभावना है, जिसे लेकर दोनों के बीच नोक-झोंक हो सकती है. इस स्थिति को बढ़ने से रोकने के लिए आपको अपनी बात शांति से रखनी होगी.
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. अगर आप अपने पार्टनर को कोई उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए उत्तम है. हालांकि, बातचीत में थोड़ा संयम बनाए रखें ताकि छोटी-छोटी बातें बड़े विवाद का रूप न ले लें.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. व्यापार करने वालों को अपने बिजनेस पार्टनर से खटपट हो सकती है. किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले उनकी सलाह अवश्य लें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी बातों पर डटे रहना पड़ सकता है.
करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का समय बहुत शुभ है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में भी आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है. आपको अनावश्यक धन खर्च के योग बन रहे हैं, इसलिए जेब ढीली करने से बचें. यदि संभव हो तो आज नया निवेश करने से परहेज करें और पैसे को बचाकर रखने पर जोर दें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप स्वयं को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लेकिन, जैसा कि पहले बताया गया, घर में किसी बुजुर्ग या सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर के मंदिर में भगवान गणेश का दूर्वा अर्पित करें और उनका ध्यान करें. साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी सब्जी दान करें, इससे घरेलू कलह कम होगा.
कन्या राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के दशम तथा एकादश भाव दोनों भाव में संचरण करेंगे,आज घर का वातावरण पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार के सभी सदस्य एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे. घर पर किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे सबमें खुशियां और उत्साह भर जाएगा.
प्रेम जीवन: प्रेम और रोमांस के लिहाज से आज का दिन बहुत ही रोमांटिक है. अपने प्रियजन या पार्टनर के साथ आप कुछ खास पल बिताएंगे, जो आपके रिश्ते को मजबूती देंगे. यदि आप किसी को अपने दिल की बात कहने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए बेहतरीन है.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको लगभग हर काम में सफलता मिलेगी. आपके कार्यों को बहुत आसानी से पूरा किया जाएगा. ऑफिस में आपको सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आपकी रणनीति कामयाब रहेगी.
करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए यह दिन बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कठिन विषय भी सरल लगने लगेंगे. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आप अपनी समझ बेहतर बना पाएंगे.
आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपको किसी न किसी स्रोत से आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है. चाहे वह निवेश से हो या पेंडिंग पेमेंट मिलना हो, आपका वित्तीय पक्ष मजबूत होगा. इस आर्थिक लाभ से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आप आवश्यक खर्चों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आप बिल्कुल फिट और एनर्जेटिक महसूस करेंगे. आपका दिन उर्जा से भरा रहेगा, जिससे आप अपने दैनिक कार्यों को बेहतरीन तरीके से निपटा पाएंगे. लंबे समय से बीमार चल रहे व्यक्तियों को आज राहत मिलेगी और उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पर्पल
उपाय: बुधवार के दिन बुध देव को प्रसन्न करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं और भगवान गणेश का ध्यान करें.
तुला राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के नवम तथा दशम दोनों भाव को देखेंगे जिसे घर के माहौल में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन आपको समझदारी दिखानी होगी. परिवार के विवादों में मौन रहना ही बेहतर रहेगा, ताकि स्थिति और न बिगड़े. हालांकि, आपके जीवनसाथी का विशेष सहयोग और साथ आपकी खुशी को कई गुना बढ़ा देगा. उनका प्यार आपको हर मुश्किल से पार पाने की ताकत देगा.
प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा है. आप अपने प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद मुलाकात करेंगे. एक-दूसरे की बातें समझने से रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और पुरानी कड़वाहट दूर होगी.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रतिभा की सराहना होगी. आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे जहां आपके विचारों को सराहा जाएगा. व्यापार करने वालों को सलाह है कि वे व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. अपने स्किल का उपयोग करके टारगेट पूरा करने की कोशिश करें.
करियर और शिक्षा: छात्रों और कलाकारों के लिए दिन संतोषजनक रहेगा. आपकी कल्पना और सृजनशक्ति में निश्चित रूप से प्रगति होगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. नई चीजें सीखने का समय है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. काम में मिली सफलता से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं, लेकिन धन खर्च करते समय संयम बनाए रखें.
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहें. आज पाचनतंत्र संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. बाहर का खाना खाने से बचें और घर पर पौष्टिक, हल्का भोजन करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
उपाय (भगवद्गीता): गीता के अध्याय 3 का श्लोक "कर्मण्येवाधिकारस्ते..." का पाठ करें. इससे आपको कर्म करने की प्रेरणा मिलेगी और फल की चिंता से मुक्ति मिलेगी. भगवान कृष्ण को तुलसी का पत्ता अर्पित करें.
वृश्चिक राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के आठवें तथा नवम भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक जीवन में आज कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने की संभावना है, जिससे वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है. इस दौरान विशेष रूप से अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी तबियत बिगड़ सकती है.
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज संवादहीनता की समस्या आ सकती है. आपके और आपके जीवनसाथी या प्रेमी के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं. गुस्से में कोई बड़ा फैसला न लें.
व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी में आज धैर्य रखना सबसे बड़ी कुंजी है. कार्यस्थल पर आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हताश न हों. व्यापारियों को भी सलाह दी जाती है कि वे आज किसी भी बड़े बदलाव या जोखिम से बचें और दिनचर्या का पालन करें.
धनु राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के सातवें तथा आठवें भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है. आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव आपके घर के माहौल पर भी पड़ेगा. भाई-बहनों के साथ होने वाली मुलाकात सार्थक और यादगार रहेगी. सगे-संबंधियों और मित्रों के आगमन से घर में खुशियों का दौर रहेगा, जिससे आपको बहुत आनंद की अनुभूति होगी.
प्रेम जीवन: प्रेम और रोमांस के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खास है. अपने प्रिय व्यक्ति का साथ पाकर आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी. आप दोनों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में आप आज सफल रहेंगे, जो आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा.
व्यापार और नौकरी: व्यावसायिक क्षेत्र में आज आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाने वाले किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बना रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए उत्तम है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और उन्हें अपने काम में सफलता मिलेगी.
करियर और शिक्षा: भाग्य वृद्धि के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे. किसी मीटिंग के सिलसिले में आपकी छोटी यात्रा हो सकती है, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी. छात्रों को भी अपनी पढ़ाई में मन लगाने में सफलता मिलेगी.
आर्थिक स्थिति: आज आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी. परिवार की खुशी के लिए धन खर्च करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी, बल्कि आप इसे करते हुए खुशी महसूस करेंगे. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य: आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा. मानसिक शांति के कारण आप शारीरिक रूप से भी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: आज किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं, इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी.
मकर राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के छठे तथा सातवें भाव में संचरण करेंगे,घरेलू मोर्चे पर आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो इसका विशेष ध्यान रखें. किसी भी बात पर अपनी बात जोर-शोर से न कहें, वरना वातावरण खराब हो सकता है. बड़ों का आदर करें और उनकी सलाह को महत्व दें.
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए आज का समय कुछ कठिनाई भरा है. आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद हो सकते हैं. इस समय गुस्से पर काबू रखना जरूरी है. जल्दबाजी में कोई बड़ा रिश्ते का फैसला न लें. एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें.
व्यापार और नौकरी: नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा. सफलता जरूर मिलेगी लेकिन उसके लिए थोड़ा समय लग सकता है. अधीनस्थों या कर्मचारियों के साथ आपको बेहद मीठी वाणी में बात करनी होगी, तभी आप उनका सहयोग प्राप्त कर पाएंगे.
करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में विशेष ध्यान रखना होगा. ध्यान भटकने की संभावना है. हालांकि, आप किसी नए कोर्स या नई शिक्षा की ओर भी आकर्षित हो सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है. आप शेयर बाजार में निवेश करने की नई योजना बना सकते हैं. यदि आप सही मार्गदर्शन के साथ निवेश करते हैं, तो इससे आगे चलकर आपको वित्तीय लाभ अवश्य होगा.
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. आज आंख में दर्द या पीड़ा हो सकती है, इसलिए आंखों का विशेष ध्यान रखें. लंबे समय तक स्क्रीन देखने से बचें. नेगेटिविटी से जितना दूर रहेंगे, उतना ही आप मानसिक और शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नकारात्मकता दूर करने के लिए घर में गाय को रोटी खिलाएं और पीपल के पेड़ की पूजा करें.
कुंभ राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम तथा छठे भाव में संचरण करेंगे,परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे. घर का वातावरण प्रेम और सद्भावना से भरा रहेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी.
प्रेम जीवन: अपने प्रिय पात्र का साथ पाकर आपको खुशी महसूस होगी. आप एक-दूसरे की भावनाओं को गहराई से समझेंगे और समय बिताकर यादगार पल बनाएंगे.
व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लाभ होगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारी भी अपनी बुद्धि से आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे.
करियर और शिक्षा: आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति अच्छी रहेगी, जो छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाएगी. करियर में भी आपको सही निर्णय लेने में सफलता मिलेगी.
व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को आज अपनी मेहनत का भरपूर फल मिलेगा. कार्यस्थल पर आपका काम सराहा जाएगा और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे. वहीं, व्यापारी वर्ग के लिए भी दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है; आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज आप अपनी जरूरतों पर धन खर्च करके भी खुश महसूस करेंगे, क्योंकि यह खर्च आपके लिए सार्थक और सुखद होगा.
लव लाइफ: व्यक्तिगत जीवन के लिए भी यह दिन बेहतरीन है. आप अपने प्रिय पात्र का साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे और दांपत्य जीवन की मधुरता का भरपूर आनंद उठाएंगे. परिवार के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन करने का मौका मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा. शाम के समय मित्रों के साथ बाहर घूमने का आयोजन भी हो सकता है, जिससे आपकी मानसिक थकान दूर होगी. संक्षेप में, पूरा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा और आप खुशहाल रहेंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है. धन की प्राप्ति होगी और उपहार मिलने के योग हैं. अपनी जरूरत पर धन खर्च करके आपको संतुष्टि मिलेगी.
स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ और फिट रहेंगे. आज आपके अंदर एक अनूठी ऊर्जा का संचार है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या हरी चीजों का दान करें, इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
मीन राशिफल
पारिवारिक जीवन: आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे तथा पंचम भाव में संचरण करेंगे आज के दिन घरेलू माहौल में तनाव के बादल मंडरा सकते हैं. स्वजनों से किसी भी बात को लेकर विवाद न करें. आपकी छोटी-छोटी बातें बड़े झगड़े का रूप ले सकती हैं, जिससे घर की सुख-शांति भंग हो सकती है. बेहतर होगा कि आप अपनी बातें समझदारी से रखें और ज्यादा बोलने से बचें.
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में भी आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मानसिक व्याकुलता के कारण आप अपने साथी के प्रति चिड़चिड़ा रह सकते हैं. इससे रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है. अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और दिन को सकारात्मक बनाने के लिए साथी को समझें.
व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र पर आज आपका मन नहीं लगेगा और एकाग्रता की कमी महसूस होगी. अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में सूझ-बूझ बरतें. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भी व्यवहार में संयम बनाए रखें, नहीं तो स्थिति आपके खिलाफ जा सकती है.
करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई हो सकती है. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो भटकाव से बचें. कोर्ट-कचहरी के कामों में बहुत ही सावधानीपूर्वक कदम उठाएं. कोई भी दस्तावेज बिना जांचे साइन न करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक पक्ष मजबूत नहीं दिख रहा है. धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें. पूंजी निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें. किसी भी छोटे लाभ के लालच में न आएं, यह आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. निवेश सोच-समझकर ही करें.
स्वास्थ्य: मानसिक व्याकुलता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है. तनाव के कारण सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. आध्यात्मिक गतिविधियों में समय दें, इससे मन को शांति मिलेगी. योग और ध्यान से आपको राहत मिलेगी.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफेद गाय को चारा खिलाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.